हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

नए साल पर एक ओर जहां लोग जश्न मनाने में लगे हुए हैं, वही झारखंड के हजारीबाग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पांच लोगों के कुएं में डूबकर मरने की खबर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हर कोई इस हादसे से हैरान है। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सड़वाहा गांव की है। इन मौतों के पीछे की वजह पति-पत्नी का झगड़ा निकलकर सामने आ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़वाहा गांव के सुंदर का अपनी पत्नी रूपा से झगड़ा होता रहता था। नए साल पर फिर इन लोगों के बीच किसी मामले में विवाद हुआ और बात बढ़ गई। इसके बाद सुंदर गुस्से में घर से बाइक लेकर चला गया। गुस्साया सुंदर गाड़ी सहित कुएं में कूद गया। सुंदर के कुएं में कूदने की खबर मिलते ही चारो तरफ हड़कंप मच गया।

पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, नशे में धुत युवक को पकड़ने में छूटे पसीने; VIDEO

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कोल्हान दौरा, पोटका में डिग्री महाविद्यालय का किया शिलान्यास, जनजातीय-क्षेत्रीय भाषाओं के विकास पर दिया जोर

आनन-फानन में लोगों ने सुंदर को निकालने की कोशिश की। उसे बचाने के लिए पहले दो लोग कुएं में उतरे और बचाने की कोशिश करने लगे। मगर सफलता हाथ ना मिली और वो भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख दो और लड़के कुएं में उतरे ताकी सभी को बचाया जा सके। मगर एक एक कर सभी कुएं में डूबकर मर गए। पांच मौतों से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

death-mourning-hazaribagh

मरने वालों के नाम राहुल, सूरज, विनय और पंकज है। वहीं जिसे बचाने के लिए ये चारो शख्स पानी में कूदे थे, उसका नाम सुंदर है। सभी की उम्र 25-28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

‘हिंदू बनना चाहता था, घर पर बनाना चाहता था मंदिर’ मां और चार बहनों की हत्या करने वाले अरशद का हैरान करने वाला Video

See also  मरांग बुरू की पूजा के साथ कल्पना सोरेन ने की राजनीतिक और सामाजिक जीवन का शुरूआत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now