Loksabha Election Jharkhand Live: सुबह से कतार में वोटर्स, संताल में मौसम ने बरती नरमी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2024

7th Phase

दुमकाः  झारखंड में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election Jharkhand) के सातवें चरण के लिए तीन सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल में वोटर्स की कतार सुबह से ही नजर आ रही है । मौसम ने इस बार मेहरबानी की है और  भीषम गर्मी से फिलहाल राहत है इसलिए सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर भारी भीड़ नजर आ रही है । खासतौर से महिला वोटर्स बड़ी तादाद में मतदान के लिए पहुंची ।

गोड्डा, दुमका और राजमहल सीट पर कुल बावन उम्मीदवार मैदान में हैं । गोड्डा से निशिकांत दुबे की किस्मत दांव पर है । वे चौथी बार संसद पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जेएमएम से अलग होकर बीजेपी में आई सीता सोरेन के लिए भी राजनीतिक भविष्य का सवाल है ।

IMG 7099

पिछली बार बीजेपी ने संताल की तीन सीटों में दो पर कब्जा किया था । इसलिए चुनौती बीजेपी के पास बड़ी है कि वो दोनों सीट बचाते हुए तीनों पर कब्जा करे ।

See also  झारखंड में जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जारी की गई अधिसूचना

IMG 7101

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now