SIR अभियान में ढिलाई पर सख्त हुए लोहरदगा DC संदीप कुमार मीना ,कहा- हर हाल में समय पर पूरा करें डिजिटाइजेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

SIR अभियान में ढिलाई पर सख्त हुए लोहरदगा DC संदीप कुमार मीना ,कहा- हर हाल में समय पर पूरा करें डिजिटाइजेशन

लोहरदगा : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने कुडू प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण कर बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया तथा स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, अंचल अधिकारी-सह-एईआरओ संतोष कुमार, प्रशासी पदाधिकारी दुबराज यादव, सहायक जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष कुमार, बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 7

हर गणना प्रपत्र का समय पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें : उपायुक्त
निरीक्षण से पहले उपायुक्त ने कुडू प्रखंड कार्यालय के सभागार में अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों और बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। पंचायतवार प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने धीमी गति से काम करने वाले क्षेत्रों में तत्काल अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाना, उसे समय पर वापस प्राप्त करना और उसका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

See also  लोहरदगा के कुडू में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो टेंपो से अवैध अंग्रेजी शराब, नकली शराब बनाने का सामान पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

2 7

उडुमुडु पंचायत में एएसडीडी सूची की भी जांच
उपायुक्त ने सबसे पहले उडुमुडु पंचायत के बूथ संख्या-123 का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने घर-घर पहुंचकर चल रहे एसआईआर कार्य की जानकारी ली और बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची का भी अवलोकन किया तथा सूची के आधार पर सत्यापन कार्य में पूरी सतर्कता बरतने को कहा।

3 7

जीमा पंचायत में धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
इसके बाद उपायुक्त जीमा पंचायत के बूथ संख्या-117 पहुंचे। यहां गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश अंचल अधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को दिया। साथ ही बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

4 7

मतदाताओं से सहयोग की अपील
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ समय पर भरकर वापस करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही त्रुटिरहित, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

See also  लोहरदगा DC ने अवकाश के दिन क्षेत्र में निकलकर किया SIR अभियान का निरीक्षण, कहा- हर पात्र मतदाता तक पहुंचे अभियान, नहीं छूटना चाहिए एक भी नाम

5 66 77 68 5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now