By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: शादी में घुस गया तेंदुआ, मची चीख-पुकार, दरोगा को पंजा मारा; वीडियोग्राफर और एक कर्मचारी भी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | शादी में घुस गया तेंदुआ, मची चीख-पुकार, दरोगा को पंजा मारा; वीडियोग्राफर और एक कर्मचारी भी घायल

शादी में घुस गया तेंदुआ, मची चीख-पुकार, दरोगा को पंजा मारा; वीडियोग्राफर और एक कर्मचारी भी घायल

livedainik
February 13, 2025 7:47 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
shadi_lapard
SHARE

Leopard Entered the Wedding Ceremony: लखनऊ में बुधवार की रात एक यूट्यूबर की शादी समारोह में तेंदुआ घुस गया। यह शादी अवध चौराहे से दुबग्गा की ओर जाने वाले हरदोई बाईपास पर बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में हो रही थी। शादी समारोह के दौरान पहली मंजिल पर तेंदुआ दिखने से भगदड़ मच गई।

सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, तो हमला कर दिया। इसमें वन दरोगा मुकद्दर अली जख्मी हो गए। शादी समारोह के एक वीडियोग्राफर और मैरिज लॉन कर्मचारी छत से कूद गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। देर रात तीन बजे वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर पाई।

बुद्धेश्वर फ्लाईओवर से उतरते ही एमएम मैरिज लॉन है। यहां आलमबाग पूरन नगर निवासी यूट्यूबर अक्षय की विक्रम नगर निवासी ज्योति के साथ शादी थी। बारात आ चुकी थी। नाश्ता शुरू होने वाला था। रात करीब 8:30 बजे लॉन की पहली मंजिल पर जंगली जीव देखा गया। वीडियोग्राफर अमन के सहयोगी ने सबसे पहले हल्ला मचाया।

- Advertisement -
LD-advertisement

झारखंड में बड़े पैमाने पर DSP को मिला प्रमोशन, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

- Advertisement -
royal-soler-new

उसने लॉन के मैनेजर को बाघ आने की सूचना दी। अमन का आरोप है कि मैनेजर ने कहा कि बिल्ली होगी, अपना काम करो। लॉन का एक कर्मचारी दूसरी मंजिल पर पता लगाने लगा तभी तेंदुए ने झपट्टा मारा तो वह वहीं से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

पिछले 63 दिनों से रहमान खेड़ा के जंगल में बाघ खोजा जा रहा था कि बुधवार देर शाम बुद्धेश्वर के मैरिज लॉन में तेंदुए ने दस्तक दे दी। तीन दिसंबर-24 को पहली बार रहमानखेड़ा में बाघ देखा गया था। इससे वन विभाग उबर भी नहीं पाया था कि तेंदुए ने चुनौती दे दी। मैरिज लॉन में 830 बजे तेंदुआ दिखने से भगदड़ मच गई। उसने वन विभाग की टीम पर हमला भी कर दिया। देर रात तीन बजे वन विभाग टीम को तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने में सफलता मिली।

तेंदुए की सूचना पर रहमानखेड़ा में कैंप कर रही विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया। टीम मैरिज लॉन के चैनल गेट से पहली मंजिल की सीढ़ियों पर चढ़ ही रही थी कि तेंदुए ने हमला कर दिया। सभी भागे। चैनल गेट तक पहुंचते-पहुंचते कई गिर गए। सबसे आगे रहे वन दरोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला बोला तो उनका हाथ जख्मी हो गया।

रांची में दिनदहाड़े CSP संचालक से लूट, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया अंजाम

इस बीच ट्रैंकुलाइजर गन से फायर किया गया तो तेंदुआ पीछे चला गया। वन कर्मियों ने बाहर आकर चैनल बंद कर दिया। देर रात करीब तीन बजे छत पर तेंदुए की हलचल दिखने पर वन विभाग ने बड़ा जाल मंगाकर क्रेन से इस तरह से बिछाया कि वह नीचे न आ सके। विशेषज्ञ ने ट्रैंकुलाइजर से निशाना साधा, जो उसकी गर्दन में जा लगा।

मैरिज लॉन में तेंदुए को घुसते हुए किसी ने नहीं देखा। अनुमान लगाया जा रहा है कि समारोह में लोगों के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ घुस गया था और पहली मंजिल पर छिप गया था। रात करीब 830 बजे पहली बार वीडियोग्राफर ने बाघ जैसा जीव देखा तो हल्ला मचाया।

फोटोग्राफी का काम करा रहे अमन खान ने बताया कि शाम को उनका कर्मचारी पहली मंजिल पर बैग लेने गया था। इस बीच उसने तेंदुए को देखा। वह भागा तो तेंदुए ने पीछा किया। छत से गिरने से उसका पैर टूट गया।

कर्मचारी छत से कूदा आरोप है कि गेस्ट हाउस मालिक को जानकारी देने पर उसने अनसुना कर दिया। भगदड़ मचने पर मैनेजर और गार्ड पहली मंजिल पर पहुंचे। तेंदुआ लपका तो कर्मचारी छत से कूद गया। उसकी कमर में चोट आई है।

5 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले हजारीबाग के कैप्टन करमजीत सिंह ने देश के लिए दे दी शहादत, शोक में झारखंड

रहमान खेड़ा में ही बाघ इस बीच कंट्रोल रूम की सूचना पर पारा थाने की पुलिस पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। विभाग ने जांच के बाद दावा किया कि देर रात बाघ की लोकेशन रहमान खेड़ा के जंगल में ही थी।

साथ ही डीएफओ डॉ. सितांशु पांडेय ने रहमान खेड़ा में बाघ की तलाश कर रही विशेषज्ञों की टीम को मौके पर रवाना किया। लॉन में टीम पर हमले के बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां मौजूद जानवर तेंदुआ है। देर रात ट्रैंकुलाइज किए जाने के बाद पिंजरा मंगाकर तेंदुए को उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

जिस वक्त मैरिज लॉन में जंगली जानवर देखा गया, तब दुल्हन और उसकी सहेलियां ब्राइडल रूम में थीं। हल्ला मचने पर सभी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। इस बीच, लड़की पक्ष के लोग भी भाग निकले पर कमरों में मौजूद घर वाले फंस गए। वन विभाग की टीम ने मैरिज लॉन का चैनल गेट बंद कर दुल्हन, उसकी सहेलियों और परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला।

12 सेकंड में बरसाए 20 थप्पड़, डिलीवरी ब्वॉय और ड्राइवर के बीच बवाल; वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article झारखंड के 64 इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद बने DSP, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना झारखंड में बड़े पैमाने पर DSP को मिला प्रमोशन, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
Next Article kabristan मुर्दों के घर भी जा पहुंचे शराब तस्कर, कब्र के अंदर बोरियों में मिली खेप; पुलिस भी हैरान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध
  • Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा
  • रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, टॉप-5 में आये मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला
  • दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,
  • UPSC CSE Final Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
  • झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस करडेगा घाटी में पलटी, 5 की मौत, 37 घायल
  • रांची में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस मुख्यालय और SSP को आया ईमेल
  • लोहरदगा में दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का शुभारंभ,विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने जिला प्रशासन की पहल को सराहा

You Might Also Like

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

12 hours ago
Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 7 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा

Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा

14 hours ago
रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 301वीं रैंक

रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, टॉप-5 में आये मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला

15 hours ago
दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,

दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,

16 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?