गुमला में हाथियों की झुंड का तांडव, भगाने के दौरान ग्रामीण को कुचला, एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

गुमला में हाथियों की झुंड का तांडव, भगाने के दौरान ग्रामीण को कुचला, एक की मौत

गुमला: जिले के कामडारा थाना क्षेत्र की सरिता पंचायत के बुरुहातु गांव स्थित सुकरा टांड़ में सोमवार की देर रात हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान बुरुहातु निवासी निकोलस तोपनो (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 15 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान सोमवार की रात करीब एक बजे हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी क्रम में निकोलस तोपनो हाथी की चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ में लपेटकर करीब आधा किलोमीटर दूर तक ले गया और कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं शव को क्षत विक्षप्त कर डाला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। सोमवार की सुबह वन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से मृतक के स्वजन को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही एक सप्ताह के भीतर मुआवजे की शेष राशि देने की बात कही गई। इस ग्रामीणों का गुस्सा वन कर्मी पर टूटा। ग्रामीणों कहा कि कई दिनों हाथी गांव में देर डेल हुए है इसके बाद भी वन विभाग कइयों नही भगाया। हाथियों के झुंड की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और उन्हें भगाने के लिए खुद जोखिम न उठाएं। विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

See also  नम आंखों से दिशोम गुरु को अंतिम विदाई; उमड़ा जन सैलाब, शिबू सोरेन अमर रहें से गूंजा आसमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now