पटना के स्कूल के नाले में बच्चे का शव, हत्या के आरोप के बाद परिजनों ने की आगजनी, दस मिनट का सीसीटीवी फुटेज गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2024

Patna school

पटनाःबिहार की राजधानी पटना में एक स्कूली बच्चे का शव स्कूल के  करीब ही एक नाले से बरामद होने पर बवाल मच गया है। मासूम छात्र के परिजनों ने स्कूल पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है । लापता छात्र का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतकर विरोध प्रदर्शन और आगजनी की । इतना ही नहीं गुस्से में आए लोगों ने स्कूल में ही आग लगा दी ।

लापता था मासूम, स्कूल मे मिला शव

पटना के  टिनी टॉट स्कूल पर उस वक्त लोगों का आक्रोश फूट पड़ा जब लापता बच्चे का शव नाले में मिला । खबरों के मुताबिक,  शैलेंद्र राय का मासूम बेटा आयुष कुमार गुरुवार को स्कूल गया था क्लास खत्म होने के बाद वह स्कूल में ही ट्यूशन भी लेता था गुरुवार को भी सबकुछ रोज की तरह ही चला  लेकिन ट्यूशन के बाद भी बच्चा स्कूल से घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर उसे ढूंढने लगे

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में रामनवमी शोभा यात्रा में हुए शामिल, सम्राट और गिरिराज भी रहे मौजूद
Patna school
Patna school

बच्चे का शव नाले में मिला

जब शाम को बच्चा स्कूल से घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी  । लोग तब सन्न रह गए जब काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव स्कूल के पास ही एक नाले से बरामद किया गया ।

स्कूल में आगजनी, सीसीटीवी फुटेज डिलीट

देर रात के  बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिजन ने स्कूल संचालक पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया और  स्कूल के खिलाफ आक्रोश निकाला  । इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया ।  शुक्रवार की सुबह लोगों ने सड़क को जाम कर दिया औऱ स्कूल में आग लगा दी । मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर हालात को काबू में किया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now