अनुष्का के साथ वीडियो वायरल होने पर तेज प्रताप को लालू यादव ने आरजेडी से निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2025

lalu yadav expelled tej pratap

पटना- लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है । अनुष्का यादव के साथ वायरल वीडियो के बाद तेज प्रताप को पार्टी से बाहर किया गया है । लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ” निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद”

See also  Tej Pratap Yadav ने शिवलिंग से लिपटकर किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल

Lalu Yadav expelled Tej Pratap from RJD after his video with Anushka went viral

गौरतबल है कि अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की पहली तस्वीर तेज प्रताप यादव के फेसबुक पोस्ट से ही वायरल हुई इसके बाद उसे डिलीट कर दिया गया लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव पर लालू यादव को कार्रवाई करनी पड़ी । लालू यादव ने निजी जीवन में नैतिक मूल्यों का हवाला देते हुए तेज प्रताप को पार्टी से छ वर्षों के लिए बाहर कर दिया है । इतना ही नहीं परिवार के साथ भी तेज प्रताप यादव का संबंध विच्छेद हो गया है।

 

गैंगरेप के दौरान महिला के साथ हैवानियत, बच्चादानी पड़ी थी बाहर, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने का शक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now