Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | Kalki 2898 AD को बनाने में लगे पांच साल, सुपर कार बुज्जी से लेकर सुपरस्टार्स तक बहुत कुछ है खास…

Kalki 2898 AD को बनाने में लगे पांच साल, सुपर कार बुज्जी से लेकर सुपरस्टार्स तक बहुत कुछ है खास…

livedainik
June 27, 2024 7:44 AM
By
livedainik
2 years ago
Share
kalki 2898 AD
SHARE

Kalki 2898 AD आज यानी गुरुवार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। साइंस फिक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक करार दिया जा रहा है। अगर आप साइंस फिक्शन की फिल्म देखने के शौकिन है, तो यह फिल्म आपके लिए शानदार साबित होगी। तो चरिए इस फिल्म में क्या कुछ होगा खास, उसके बारे में जानते हैं।

Contents
  • पांच सालों से बन रही है फिल्म
  • सबसे पहले अमिताभ बच्चन की हुई थी कास्टिंग
  • 50 लोगों की टीम ने डेढ़ साल में बनाया हाईटेक बुज्जी कार
  • दो पार्ट में आएगी कल्कि की कहानी
  • महाभारत से फिल्म की कहानी है प्रेरित

पांच सालों से बन रही है फिल्म

kalki 2898 AD फिल्म के निर्देशक नाग आश्विन बताते हैं कि इस फिल्म पर वह साल 2019 से काम कर रहे हैं। बताते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक साल का वक़्त लगा था। फिल्म के कलाकारों को जोड़ने में भी साल भर का समय लग गया था, लेकिन अच्छी बात ये रही कास्ट को जोड़ने में भले ही समय गया, लेकिन शूटिंग में बहुत आसानी हुई। सभी सुपरस्टार्स हैं, उन्हें अपना काम बखूबी आता है। बस आपको उन्हें बताने भर की देर होती है और वह कैमरे पर साकार कर देते हैं।

NEET Paper Leak: चरही गेस्ट हाउस में ओएसिस प्राचार्य से सीबीआई कर रही पूछताछ

kalki 2898 AD

वैसे फिल्म की कहानी भविष्य की है, जो काशी में आधारित है, तो भविष्य की काशी कैसी होगी। कितनी बदल चुकी होगी। उस समय किस तरह के वाहन होंगे। किस तरह के लोग कपड़े पहनेंगे, जानवर कैसे होंगे। इस सब पर बहुत ही डिटेलिंग के साथ काम किया गया। जिस वजह से समय लग गया। इसके साथ ही फिल्म के सीजी की वजह से भी फिल्म को बनने में समय लगा। भविष्य की कहानी है तो हम किसी लोकेशन पर जाकर शूट नहीं कर सकते थे। कल्कि अवतार का जो पीरियड है, उसे मानव सभ्यता का सबसे अंधकार मय काल कहा गया है, तो हमको अपनी फिल्म की ट्रीटमेंट में इस बात का भी ख्याल रखना था।

See also  हेमंत सोरेन के खिलाफ धनशोधन जांचः ED ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को भेजा समन

सबसे पहले अमिताभ बच्चन की हुई थी कास्टिंग

kalki 2898 AD फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है, इसके साथ ही इस फिल्म से सिनेमा के कई दिग्गज नाम जुड़े हुए हैं। फिल्म की निर्माताओं में से एक सी स्वप्ना दत्त बताती हैं कि सबसे पहले इस फिल्म से अमिताभ बच्चन सर जुड़े थे। आमतौर पर कहा जाता है कि वह पांच छह मीटिंग के बाद स्क्रिप्ट पढ़ने को राजी होते हैं, लेकिन चार -पांच मीटिंग में उन्होंने कहानी सुन ली और उन्हें किरदार और कहानी दोनों प्रभावी लगी और उन्होंने फिल्म को हां कह दिया। उसके बाद प्रभास फिर दीपिका पादुकोण और कमल हसन इस फिल्म का हिस्सा बनें। इस फिल्म में हर किरदार बहुत अहम है, इसलिए कभी किसी को किसी से असुरक्षा की भावना नहीं हुई। हर पात्र महत्वपूर्ण है और उसके बिना कहानी अधूरी है।

Lal Krishna Advani की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

50 लोगों की टीम ने डेढ़ साल में बनाया हाईटेक बुज्जी कार

kalki 2898 AD निर्देशक नाग अश्विन इस फिल्म के अहम पांच चेहरों में इस फिल्म की कार बुज्जी का नाम भी जोड़ते हुए बताते हैं कि इस कार को बनाने में डेढ़ साल का वक़्त लगा है। वह इसे अपने बचपन का सपना करार देते हुए कहते हैं कि मुझे लगता है कि हर किसी का बचपन में यह सपना होता है कि काश एक बोलती हुई कार हमारे पास होती और इस फिल्म से हमने इसी सपने को साकार किया है। वैसे यह आसान नहीं था। किसी बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट की तरह था।

See also  Sex Racket को लेकर ताबड़तोड़ चार होटलों में छोपमारी, आपत्तिजनक स्थिति में पाये गए दो दर्जन युवक युवतियां पुलिस हिरासत में

इसकी डिजाइन अवतार ,एन्ड गेम जैसी हॉलीवुड फिल्मों के डिजाइनर हाइसु वांग ने बनाया था लेकिन डिजाइन को रियल में उतारना असली मुश्किल थी। महेंद्रा एंड महेंद्रा इसकी शुरुआत हुई। उसके बाद जय मोटर्स कंपनी इससे जुड़ी। उन्होंने एक साल तक हमारी टीम के साथ मिलकर हमारे विजन को ध्यान में रखकर काम किया। फिल्म बनाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन ऐसा गाडी बनाना भी अपने आप में कम चुनौती नहीं थी। यह चार नहीं तीन पहिये की गाडी है। मुझे लगता है कि लोग थिएटर से बाहर निकलने के बाद बुज्जी को भी नहीं भूलेंगे। वैसे यह बहुत अहम किरदार है इसलिए इसकी डबिंग साउथ की बड़ी स्टार कीर्ति सुरेश ने की है।

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

दो पार्ट में आएगी कल्कि की कहानी

साउथ की पॉपुलर पैन इंडिया फिल्मों की तरह kalki 2898 AD की कहानी भी दो पार्ट में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। निर्देशक नाग अश्विन बताते हैं कि दोनों पार्ट की शूटिंग वह साथ में करने वाले थे लेकिन पहले ही पार्ट में काफी समय लग गया, जिस वजह से वह साथ में शूट नहीं कर पाए। फिलहाल दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है। नाग आश्विन जानकारी देते हुए यह भी बताते हैं कि वह इस फिल्म को किसी फ्रेंचाइजी फिल्म की तरह विकसित करने की नहीं सोच रहे हैं। उनकी फिल्म की कहानी दो पार्ट में पूरी हो जाएगी।

See also  चुनाव आयोग के निर्देश की अनदेखीः 3 साल से एक ही जिले में पदस्थापित है IG, DIG, SP, DSP

महाभारत से फिल्म की कहानी है प्रेरित

kalki 2898 AD फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद से ही इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म ड्यून से होने लगी है। कुछ सप्ताह पहले हैदराबाद के रामोजी स्टूडियो में सुपरकार बुज्जी की लॉन्चिंग के समय ही निर्देशक नाग अश्विन ने इस बात की आशंका जताते हुए बातचीत में कहा था कि मुझे पता है कि लोग इसकी तुलना स्टारवार्स या ड्यून से करेंगे। करना है तो करना कीजिये। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं बताना चाहूंगा कि मेरी फिल्म बहुत ही देसी है।

इस फिल्म की कहानी काशी में सेट है, क्योंकि यह हमारे ग्रंथो में है कि सृष्टि की शुरुआत काशी से हुई है, तो भविष्य की सबसे अहम घटना के लिए भी हमने काशी को ही चुना है। स्टोरी हमारी माइथोलॉजी से है। महाभारत से इसका गहरा नाता है, फिल्म में फिक्शनल किरदार भी हैं लेकिन अश्वथामा और कल्कि भी हैं ,जो हमारे पौराणिक ग्रंथों का हिस्सा हैं और वह इस फिल्म की कहानी का वह आधार है। मुझे लगता है कि काफी समय बाद कोई कहानी महाभारत पर आधारित आ रही है। महाभारत पूरे भारत को जोड़ता है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को खुद से जोड़ेगी।

चंपाई सरकार में नौकरियों की बहार, 90 दिनों में 40 हजार नौकरियां मिलना तय, राशन कार्ड पर 15 लाख रुपए का इलाज होगा मुफ्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार NEET Paper Leak: चरही गेस्ट हाउस में ओएसिस प्राचार्य से सीबीआई कर रही पूछताछ
Next Article ED news रांची जेल में रची गई थी ED अधिकारियों पर हमले की साजिश, केंद्र सरकार ने संसद में दिया जवाब
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

2 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

2 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

3 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?