NEET Paper Leak: चरही गेस्ट हाउस में ओएसिस प्राचार्य से सीबीआई कर रही पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक सहित अन्य को अपने साथ ले गई। सभी से हजारीबाग के चरही गेस्ट हाउस (सीसीएल) में सीबीआई के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई टीम के 12 सदस्य तीन वाहनों से बुधवार को हजारीबाग पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

चार मई को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित लर्न्ड एवं प्ले स्कूल समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां अधजला नीट-यूजी का प्रश्न-पत्र पुलिस ने बरामद किया था। जांच में प्रश्न-पत्र का कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का मिला। फिर सीबीआई की टीम हजारीबाग जांच के लिए पहुंची। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम से जांच के सभी दस्तावेज लेने के बाद सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

See also  NEET UG Paper leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था नीट का प्रश्न पत्र, ईओयू ने जब्त किए सबूत

Lal Krishna Advani की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

ओएसिस स्कूल में हुई नीट-यूजी परीक्षा की हुई जांच

नीट पेपर लीक केस की जांच करने सीबीआई की टीम बुधवार की दोपहर में ओएसिस स्कूल पहुंची। पांच मई को प्रश्न-पत्र की पेटी स्कूल पहुंचने और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच कंट्रोल रूम में प्रश्न-पत्र पेटी रखे जाने की जांच की। दोपहर 1.15 बजे प्रश्न-पत्र की पेटी खोलने, उस समय वहां मौजूद ऑब्जर्वर, शिक्षक समेत अन्य से पूछताछ की गयी। प्रश्न-पत्र की पेटी खोलने, प्रश्न-पत्र का शील्ड पैकेट क्लास रूम तक ले जाने, परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र देने समेत सभी बिंदुओं पर जांच की गयी। पटना में मिला अधजला प्रश्न-पत्र और उस प्रश्न-पत्र की मूल कॉपी से जुड़ी जानकारी ली।

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

एसबीआई बैंक पहुंची सीबीआई की टीम

सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंच कर एसबीआइ बैंक गयी। ब्लू डॉर्ट कूरियर से तीन मई को नीट पेपर पेटी मिलने की पूरी जानकारी ली। कूरियर पेटी पहुंचाने के लिए इस्तेमाल वाहन, समय और अन्य जानकारी हासिल की। एसबीआई में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। प्रश्न-पत्र की पेटी बैंक के जिस लॉकर में रखी गयी थी, उसका भी निरीक्षण किया।

See also  IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

लॉकर रूम में तीन से पांच मई सुबह तक कौन-कौन अधिकारी और कर्मी आए थे, उसकी भी जानकारी ली। सुरक्षा के उपाय और प्रावधान की भी जानकारी ली। सीबीआई की टीम पांच मई 2024 की सुबह प्रश्न-पत्र की पेटी लॉकर से निकालने की जानकारी ली। हजारीबाग शहर के पांच परीक्षा केंद्रों के निरीक्षक, पांच ऑब्जर्वर और बैंक अधिकारियों के द्वारा प्रश्न-पत्र पेटी को प्राप्त करने का पूरा ब्योरा लिया।

AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी की चली जाएगी सदस्यता ? ‘जय फिलिस्तीन’ बोलकर फंस गए औवसी ?

एनटीए सिटी को-ऑर्डिनेटर से पांच केंद्रों में परीक्षा की ली जानकारी

सीबीआई की टीम बैंक से पूरी जानकारी लेने के बाद एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एहसानुल हक से पांच परीक्षा केंद्रों में नीट परीक्षा संचालन को लेकर पूछताछ की। पांच मई को एसबीआई से प्रश्न-पत्र की पेटी ऑब्जर्वर एवं अन्य अधिकारी द्वारा प्राप्त करने में क्या-क्या नियम का पालन किया गया। प्रश्न-पत्रों की पेटी को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने की भी जानकारी ली।

See also  INDIA गठबंधन से नाराजगी की खबरों के बीच नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताया आगे का क्या है प्लान

ब्लू डार्ट कूरियर के कार्यों की जांच

सीबीआई की टीम ब्लू डार्ट कूरियर संस्थान ओरिया पहुंची। जहां कूरियर संस्थान बंद मिला। ईओयू की टीम 21 जून को हजारीबाग से मिली जानकारी पर सीबीआई की टीम ने छानबीन की। तीन मई 2024 को रांची से नेटवर्क वाहन से नीट-यूजी का प्रश्न-पत्र हजारीबाग कूरियर संस्थान पहुंचने और ई-रिक्शा से एसबीआई बैंक तक प्रश्न-पत्र पेटी ले जाने का बारीकी से जांच की।

JSSC: जारी हो गया नौकरी का कैलेंडर, जानिए कब है कौन सा EXAM ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now