बिहार में IAS धर्मेंद्र कुमार से ED की पूछताछ, रिशुश्री के पैसे पर परिवार को विदेश घुमाने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

बिहार में IAS धर्मेंद्र कुमार से ED की पूछताछ, रिशुश्री के पैसे पर परिवार को विदेश घुमाने का आरोप

PATNA: बिहार में कथित टेंडर घोटाले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को 2013 बैच के IAS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। धर्मेंद्र कुमार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं। जांच एजेंसी ने उनसे ठेकेदार रिशुश्री के साथ निजी और वित्तीय संबंधों को लेकर सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र पर रिशुश्री के पैसे पर परिवार समेत विदेश यात्रा करने का आरोप है। उस वक्त वे बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिशुश्री ने धर्मेंद्र कुमार की विदेश यात्रा के लिए लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के डॉलर उपलब्ध कराए थे। जांच एजेंसी ने इस कथित लाभ के स्त्रोतों और उसके पीछे के उद्देश्यों को लेकर पूछताछ की। उपरोक्त अवधि में उनके द्वारा स्वीकृत टेंडरों की प्रक्रिया व उनके भुगतान को लेकर भी जानकारी मांगी गयी। धर्मेंद्र कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव और बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के एमडी भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पास शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार है।

See also  जेपीएससी घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते के लैपटॉप बैग से मिली गोपनीय सूची, 'सेटिंग चार्ट' में से 10 अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन

रिशु श्री से मिले साक्ष्य के आधार पर सवाल-जवाब
ईडी की प्रारंभिक जांच के दौरान रेशु रंजन उर्फ रिशुश्री के मोबाइल में कई आईएएस अफसर व उनके नजदीकी सहयोगियों के साथ उसके वित्तीय लेन-देन और व्हाट्सएप चैट मिले थे। यह पदाधिकारी उस वक्त नगर विकास एवं आवास, बुडको, जल संसाधन सहित अन्य विभागों में तैनात रहे। रिशु श्री के मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों के ठेके से जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए थे। आरोप है कि यह दस्तावेज अधिकारियों के माध्यम से ही प्राप्त हुए। यह पद के दुरुपयोग का मामला बनता है। दूसरे दौर की पूछताछ में प्रवर्तन निदेशालय आईएएस अफसरों से उन दस्तावेजों और मैसेज का सत्यापन कर रही है। उनकी तैनाती के दौरान टेंडर आवंटन की प्रक्रिया से लेकर कथित अनियमितताओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

आगे क्या: आनंद किशोर और संतोष मल्ल से की जाएगी पूछताछ
ईडी ने बीते तीन दिन में तीन आईएएस अफसरों से पूछताछ की है। मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव सुनील यादव और सोमवार को महिला आईएएस अभिलाषा शर्मा से पूछताछ की थी। आने वाले दिनों में तीन अन्य आईएएस अधिकारियों आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल और योगेश सागर से भी पूछताछ होगी। इसके लिए ईडी ने उनको नोटिस भेजा है।

See also  'मैंने आपको वोट दिया, आप मेरी शादी करवा दें', पेट्रोल पंप कर्मचारी ने विधायक से कर दी गजब डिमांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now