रांची में अस्पताल आने वाले डॉक्टर भी गायब सूची में शामिल, स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

रांची में अस्पताल आने वाले डॉक्टर भी गायब सूची में शामिल, स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा

रांचीः झारखंड में कार्यस्थल से गायब बताए जा रहे 631 डॉक्टरों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूची में ऐसे डॉक्टरों के नाम भी शामिल होने की बात सामने आई है, जो नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं और बायोमैट्रिक के साथ मैनुअल हाजिरी भी बना रहे हैं। इतना ही नहीं, मृत डॉक्टरों के नाम भी सूची में होने की जानकारी सामने आई है।

जारी लिस्ट में कई खामियां
रांची के सिविल डॉ. अमरेंद्र प्रसाद भी मानते हैं कि विभाग की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें कई खामियां है। उन्होंने कहा कि वह भी अपने स्तर से इन गलतियों को सुधारने का पत्र विभाग को भेजेंगे। जिला लेप्रोसी में डॉ. दीपशिखा हर दिन सेवा दे रही हैं।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति के बाद से सेवा से गायब रहने वाले 631 डॉक्टरों की जारी सूची में ऐसा ही एक नाम डॉ. दीपशिखा का है। उनकी पोस्टिंग 2024 में ही विभाग ने रांची में जिला लेप्रोसी विंग में की थी। वह तब से हर दिन समय पर अपने कार्यालय आती हैं, अपना दायित्व निभाती हैं। बॉयोमेट्रिक और रजिस्टर पर अटेंडेंस भी बनाती हैं, लेकिन उनका नाम वैसे डॉक्टरों की सूची में डाल दिया गया है, जो सेवा से गायब हैं।

See also  Jammu kashmir में बिहार के रहने वाले शख्स की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, 10 दिनों में दूसरी घटना

डॉ. दीपशिखा कहती हैं कि लापता डॉक्टरों की सूची नाम के साथ जारी करने से पहले उसे परख लेना चाहिए था, यह तो वैसे डॉक्टरों को हतोत्साहित करने वाला है, जो पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 10 29 at 8.52.58 AM

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने सेवा से गायब रहने वाले सरकारी डॉक्टरों की सूची जारी की है. इस सूची में कई त्रुटियां हैं। रांची जिले में ही कई चिकित्सक ऐसे हैं, जो ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन विभाग की नजर में ये लापता डॉक्टर हैं। वहीं मृत चिकित्सकों का नाम भी इस सूची में शामिल है. दिवंगत हो चुके डॉ. शशि भूषण खलको, डॉ. अलख निरंजन मिश्रा का भी नाम सेवा से गायब डॉक्टरों की सूची में शामिल है। डॉ. रिया मनीष सेवा से त्यागपत्र दे चुकी हैं, फिर भी सेवा से गायब डॉक्टरों की सूची में उनका नाम है।

सूची में 31 सरकारी चिकित्सकों के नाम सेवा से गायब
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की सूची में 31 सरकारी चिकित्सकों के नाम सेवा से गायब पाए गए हैं। आज भी रांची के अलग-अलग जगहों पर सेवा दे रहे या ऐसे डॉक्टरों की संख्या 15 है, जो हर दिन ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उनका नाम लगातार सेवा से गायब पाए गए डॉक्टरों की सूची में है। रांची सिविल सर्जन कार्यालय से तहकीकात के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, कई चिकित्सक सेवा में रहने के बावजूद उनका नाम विभाग से भेजे गए 631 डॉक्टरों की सूची में है।

See also  होटल मालिक ने खाना नहीं दिया तो गुस्साए ड्राइवर ने होटल में घुसा दिया ट्रक; VIDEO VIRAL

सेवा में रहने के बाद भी सूची में इन डॉक्टरों के नाम
डॉ. संतोष कुमार, सिल्ली- सेवा से गायब
डॉ. संतोष कुमार, ब्राम्बे- सेवा से गायब
डॉ. रेखा, ओरमांझी- सेवा से गायब
डॉ. शोभा टोप्पो, बुंडू- सेवा से गायब
डॉ. मनोज कुमार, ओरमांझी- सेवा से गायब
डॉ. दीपशिखा, रांची लेप्रोसी- सेवा से गायब
डॉ. राजकुमार, बुढ़मू- सेवा से गायब
डॉ. रिया मनीष (इस्तीफा दिया और स्वीकार हुआ)
डॉ. शिरोमणि कुमारी, बेड़ो- सेवा से गायब
डॉ. श्वेता त्रिपाठी, रांची- डोरंडा- सेवा से गायब
डॉ. स्नेह संध्या, तमाड़- सेवा से गायब
डॉ. स्नेहा सिन्हा, मांडर- सेवा से गायब
डॉ. विनीता प्रसाद, बेड़ो- सेवा से गायब
डॉ. पंकज कुमार, मांडर- सेवा से गायब
डॉ. उषा सिंह, रांची- सेवा से गायब
अब आगे क्या?
अब देखना होगा कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खुद से पहल करके अपनी इन त्रुटियों को ठीक कर सेवा से गायब रहने वाले डॉक्टरों की कोई नई सूची जारी करता है या फिर खुद को ड्यूटी पर उपस्थित रहने का प्रमाण लेकर इन्हीं चिकित्सकों को मंत्रालय की दौड़ लगानी होगी।

See also  कुरमी-कुड़मी जाति के मसले पर टीआरआई से फिर मांगी गयी रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now