कुख्यात अपराधी अजय खड़िया गिरफ्तार, एके-56 और काबाईन जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

लोहरदगा के किस्को में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हत्या के मामले में रहा है आरोपी

गुमलाः जिले के भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित लेकोटोली में पुलिस ने एक कार से दो अवैध हथियार बरामद किये हैं। इनमें एक एके-56 राइफल और एक कार्बाइन शामिल है। मामले में उग्रवादी संगठन रामदेव गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी अजय खड़िया को गिरफ्तार करने की सूचना है। पुलिस ने हथियारों के साथ कार भी जब्त किया है। एक अन्य युवक राहुल की गिरफ्तारी की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अजय खड़िया के भरनो और सिसई इलाके में घूमने की सूचना मिली थी। दो माह पहले संगठन के सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद से अजय खड़िया छिपता फिर रहा था, हाल के दिनों में उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की। इसके बाद लेकोटोली में छापेमारी कर उसे पकड़ने और कार से हथियार बरामद करने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जब्त कार सिसई निवासी रोहित की बतायी जा रही है।

See also  रांची में HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अपराधी की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
इधर, भरनो में एके-56 और कार्बाइन जैसे हथियारों की बरामदगी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now