डेस्कः बिहार के जहानाबाद जिले में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। वाणावर थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान में गश्ती पर निकले एएसआई सोनू कुमार को अपराधियों ने घेरकर उनकी पिस्टल छीन ली और मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामले में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाणावर थाने में कार्यरत एएसआइ समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार एक महिला सहित पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी पिस्टल छीन ली।
दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा
इलाके में अफरा-तफरी मची
मारपीट में जख्मी पुलिसकर्मी का इलाज मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि पिस्टल बरामद कर लिया गया है साथ ही साथ घटना को अंजाम देने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना फतुहा में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, फायरिंग में महिला की मौत, दो घायल
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल
एसपी ने यह भी बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी दो बाइक पर सवार थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अपराधियों ने इस घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया और इसके पीछे कहीं कोई आपराधिक गिरोह तो सक्रिय नहीं है। इस घटना के बाद जिले में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।


