झारखंड की शमा परवीन निकलीं बड़ी शातिर, भारत पर हमले को लेकर PAK आर्मी चीफ से की थी अपील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2025

झारखंड की शमा परवीन निकलीं बड़ी शातिर, भारत पर हमले को लेकर PAK आर्मी चीफ से की थी अपील

डेस्कः झारखंड के कोडरमा की रहने वाली संदिग्ध आतंकी शमा परवीन बड़ी शातिर निकलीं। गुजरात एटीएस ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। गुजरात पुलिस के आतंकवादी निरोधक दस्ता ने शमा परवीन को बेंगलुरू से अलकायदा के प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि शमा परवीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर से भारत पर हमला करने की अपील की थी। एटीएस ने उसे 29 जुलाई को उसके घर से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (एक्यूआईएस) का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

झारखंड की शमा परवीन बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की बॉस, सोशल मीडिया पर युवाओं को करती थी रेडिक्लाइज
गुजरात एटीएस ने बताया कि शमा परवीन अंसारी दो फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम हैंडल चलाती थी। इन पर उसके 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। इन सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिये वह एक्यूआईएस और कुछ अन्य कट्टरपंथी प्रचारकों की उत्तेजक, जिहादी और भारत विरोधी सामग्री शेयर करती थी।

See also  हेमंत सरकार में शामिल मंत्रियों के बीच बंगला का हुआ आवंटन, जानिये इस हाईटेक बंगले में कौन मंत्री कहां रहेंगे

यूपी में एनकाउंटर, पुलिस ने झारखंड के कुख्यात अपराधी आशीष को घायल कर पकड़ा, AK 47 बरामद
एटीएस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के दो दिन बाद यानी 9 जुलाई को शमा परवीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें जनरल मुनीर से भारत पर हमला करने के ‘सुनहरे मौके’ का लाभ उठाने की अपील की गई थी।मुनीर की फोटो वाले फेसबुक पोस्ट में शमा परवीन ने कहा, ‘‘आपके पास एक सुनहरा मौका है… इस्लाम के प्रचार के लिए खिलाफत योजना को अपनाएं, मुस्लिम भूमि को एकीकृत करें, और हिंदुत्व और यहूदी को खत्म करने के लिए आगे बढ़ें… इसलिए आगे बढ़ें।’’

पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर
शमा परवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक धर्मगुरु को भारतीय मुसलमानों द्वारा सेना को समर्थन देने और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने की आलोचना करते सुना जा सकता है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, महिला द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो क्लिप में लाहौर की लाल मस्जिद के इमाम अब्दुल अजीज को सरकार के खिलाफ सशस्त्र क्रांति के माध्यम से भारत में खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के बारे में भड़काऊ बयान देते हुए सुना जा सकता है।

See also  Operation Sindoor के बाद 'रोनी' वाली पाकिस्तानी एंकर की क्या है सच्चाई? आखिर क्यों और कब निकले आंसू पढ़िए

वाराणसी के हुक्काबार में चल रहा था सेक्स रैकेट, कंडोम के नए पैकेट, शक्तिवर्धक दवाएं बरामद
एटीएस ने बताया कि तीसरे वीडियो में एक्यूआईएस नेता को ‘गजवा-ए-हिंद’ के बारे में बात करते हुए तथा भारतीय राज्य के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए भड़काऊ आह्वान करते हुए दिखाया गया है, जिसमें विशेष रूप से हिंदू समुदाय के सदस्यों और लोकतांत्रिक शासन की संस्थाओं को निशाना बनाया गया है।

आसमान में थी फ्लाइट तभी टकराया विशाल पक्षी, विमान की नाक के उड़े परखच्चे; VIDEO
एटीएस के अनुसार, अंसारी उन चार व्यक्तियों में से एक से जुड़ी थी जिन्हें दो सप्ताह पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से कथित रूप से भड़काऊ सामग्री शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सभी 5 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया था कि गुजरात के दो लोगों समेत इन चार लोगों को विभिन्न राज्यों में चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

See also  Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के स्कूल बंद, इंडिगो और एयरइंडिया ने कैंसिल की कई फ्लाइट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now