रांची का Nucleus Mall 375 करोड़ में बिका, धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ने खरीदा मॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2026

रांची का Nucleus Mall 375 करोड़ में बिका, धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ने खरीदा मॉल

रांचीः राजधानी रांची का सबसे चर्चित और बड़ा मॉल माने जाने वाला न्यूक्लिस मॉल की बिक्री हो गई है। सर्कुलर रोड़ स्थित न्यूक्लिस मॉल के मालिक चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल थे। झारखंड में रियल स्टेट के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी खरीद-बिक्री कर इस मॉल को 375 करोड़ में खरीदा गया है।

शुक्रवार को हुई रजिस्ट्री के अनुसार न्यूक्लिस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने वीए कंपनी के डायरेक्टर विवेक कुमार सिंह ने नाम रजिस्ट्री की है। दस्तावेज के अनुसार, इसके लिए विवेक कुमार सिंह ने 15 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और 11.25 करोड़ निबंधन शुल्क जमा किया है। विवेक कुमार सिंह धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी माने जाते है। न्यूक्लिस मॉल में करीब 10 साल पहले 12 फरवरी 2017 को व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हुई थी। यह मॉल करीब 1.59 एकड़ में है।इस मॉल की जमीन को लेकर विवाद भी रहा है। इस मॉल के निर्माण में सरकारी जमीन का इस्तेमाल किया गया। विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लिस मॉल की जांच ईडी तक पहुंची थी।

See also  मधुलिका स्वीट्स ने बंद किए पांचों आउटलेट, मालिक बोले- धनबाद में बिजनेस करना मुश्किल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now