झारखंड में मंत्रियों के आप्त सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी, देखिये पूरी लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

झारखंड में मंत्रियों के आप्त सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी, देखिये पूरी लिस्ट

रांची: झारखंड सरकार ने मंत्रियों के आप्त सचिव की नियुक्ति का आदेश गुरूवार को जारी कर दिया। सिमडेगा में एसडीओ पद पर तैनात अनुराग लकड़ा को मंत्री चमरा लिंडा का आप्त सचिव बनाया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आप्त सचिव मांडर के बीडीओ मनोरंजन कुमार को बनाया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन का आप्त सचिव अजय कुमार सिन्हा को बनाया गया है, वह बाह्य कोटे से आप्त सचिव बनाए गए हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आप्त सचिव विनय प्रकाश तिग्गा होंगे।

जयराम महतो पर चोरी और रंगदारी पूर्वक अवैध कब्जा करने का आरोप, बेरमो में क्वार्टर खाली करने को लेकर हुई थी पुलिस से भिड़त

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आप्त सचिव संदीप दुबे होंगे, उन्हें सरकारी कोटे से आप्त सचिव बनाया गया है। पेयजल व स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आप्त सचिव उमेश कुमार होंगे, उन्हें बाह्य कोटे से आप्त सचिव बनाया गया है। योगेंद्र प्रसाद ने सरकारी कोटे से कपिल कुमार को आप्त सचिव बनाया है। कपिल वर्तमान में राजमहल में अनुमंडल पदाधिकारी हैं। राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिकि सभी आप्त सचिवों की नियुक्ति अस्थायी व को टर्मिनस है। इस नियुक्ति को बिना किसी पूर्व सूचना के भी समाप्त किया जा सकता है।

See also  NEET पेपर लीक को लेकर CBI ने नीट यूजी मामले में दर्ज की पहली FIR, बिहार और गुजरात में दर्ज FIR अपने हाथ में लेने की तैयारी

रघुवर दास का रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, शुक्रवार को BJP की सदस्यता कर सकते है ग्रहण

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) मंत्री चमरा लिंडा के आप्‍त सचिव अनुराग लकड़ा को बनाया गया। वह सिमडेगा में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्‍य सेवा के पदाधिकारी अनुराग लकड़ा, संप्रति अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा को मंत्री चमरा लिंडा का आप्त सचिव (सरकारी कोटा) बनाया गया है। उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्‍हें नियुक्त किया जाता है।
यह नियुक्ति श्री लकड़ा की सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से इस विभाग में प्राप्त होने की प्रत्याशा में की जाती है। यह नियुक्ति बिल्कुल अस्थायी एवं को-टर्मिनस है। किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now