पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, अवैध संबंध के लिए दोनों ने मिलकर पति को मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

premi premika

झारखंड पुलिस ने मुस्तकीम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तकीम की पत्नी खुशबू खातून और उससे जीजा जाकिर को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के मुस्तकीम की हत्या उसकी पत्नी खुशबू खातून और जीजा मो जाकिर ने मिलकर की थी। तिसरी पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही हत्या का खुलासा करते हुए मुस्तकीम की पत्नी खुशबू खातून और खुशबू के जीजा यानी मुस्तकीम के साढ़ू मो जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जाकिर बलहारा का रहने वाला है।

पत्नी को साढ़ू के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा

बताया गया कि मुस्तकीम की पत्नी खुशबू के साथ उसके जीजा जाकिर का कथित रूप से प्रेम प्रसंग चलता था। मुस्तकीम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी कारण दोनों के प्रेम में बाधक बने मुस्तकीम को उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर रास्ते से हटाने के लिए मुस्तकीम की हत्या कर दी। इस कांड में एक और व्यक्ति के होने की बात बताई जा रही है। पुलिसिया पूछताछ में खुशबू और जाकिर ने अपना कसूर कबूल कर लिया है।

See also  झारखंड में चुनाव कार्य से हटाए जा सकते हैं डीजीपी अनुराग गुप्ता, एक IAS पर भी बवाल

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बढ़ेगी सहायता राशि, कल्पना शुरू करेंगी आज से आभार यात्रा

तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

बता दें कि 16 सितंबर को तिसरी के बेलवाना गांव के निवासी मो मुस्तकीम की हत्या कर उसके शव को गांव के ही एक खेत के पास फेंक दिया गया था। मुस्तकीम केरल के एक होटल में काम करता था। तीन माह पहले ही मुस्तकीम की खुशबू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। मुस्तकीम अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि वो जिसको शादी करके घर लाया है वही उसके लिए काल बन कर आई है।

गांव वालों के अनुसार मुस्तकीम काफी सीधा सादा लड़का था। लेकिन उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की ही हत्या कर दी। जबकि जीजा जाकिर बाल बच्चेदार है। इधर मुस्तकीम के परिजनों का कहना है कि खुशबू अपने जीजा से अगर प्यार करती थी, तो उसी के साथ शादी करके चली जाती। मुस्तकीम की हत्या करके उसे क्या मिला।

See also  रामनवमी जुलूस में पथराव के बाद कई वाहन आग के हवाले, 10 लोग घायल

झारखंड विधानसभा चुनाव- AJSU-BJP में डील पक्की, अमित शाह से सुदेश की मुलाकात के बाद जानिए कितनी सीटों पर लड़ेगी आजसू पार्टी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now