संतोष गंगवार ने ली राज्यपाल पद की शपथ, झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2024

Santosh Gangwar oath

रांचीः झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार  ने शपथ ग्रहण कर लिया है । राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में चीफ जस्टिस(कार्यवाहक) ने संतोष गंगवार को शपथ दिलाई । इस मौके पर  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने  मौजूद रहे ।  संतोष गंगवार झारखंड के 11वें राज्यपाल बने हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता और बरेली के सांसद रह चुके संतोष गंगवार केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। सीपी राधाकृष्णन की जगह संतोष गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

WhatsApp Image 2024 07 30 at 18.08.48

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल, कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए

संतोष गंगवार का हेमंत-कल्पना ने किया स्वागत

इससे पहले मंगलवार को मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुँचे।  एयरपोर्ट परिसर में   मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री  रामेश्वर उरांव,  बन्ना गुप्ता, मंत्री  बैद्यनाथ राम, मंत्री  मिथिलेश ठाकुर, मंत्री  हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्रीदीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक  कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते मौजूद थे ।

See also  झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

WhatsApp Image 2024 07 30 at 18.11.45

सीपी राधाकृष्णन की विदाई

मंगलवार को  ही सीपी राधाकृष्णन को हेमंत सोरेन ने विदाई दी है । राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है । संतोष गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रहे हैं । उन्हें बरेली में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

Kalpan Soren पहला भाषण दे रही थी , सदन में कांग्रेस विधायक सुनने को नहीं थे तैयार! स्पीच के दौरान टहलते रहे

कल्पना सोरेन के संबोधन के दौरान स्पीकर से उलझ गए नेता प्रतिपक्ष, आसन छोड़ने और उंगली दिखाने तक पहुंच गई बात

Manu Bhaker ने रच दिया इतिहासः एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now