Manu Bhaker ने रच दिया इतिहासः एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2024

Manu Bhaker ने रच दिया इतिहासः एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी

डेस्क: पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मंगलवार को इतिहास रच दिया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। कांटेदार मुकाबला में भारतीय जोड़ी ने 16-10 से मैच जीत लिया।

whatsapp image 2024 07 30 at 13.29.34 1

लोकसभा चुनाव में वोटों गिनती में बड़ी गड़बड़ी! 362 सीटों पर कम गिने गए वोट और 176 सीटों पर ज्यादा वोट गिने गए-ADR
मनु भाकर ने ऐसा करके इतिहार में अपना नाम दर्ज कर लिया है। एकल मुकाबले में वो पहली महिला निशानेबाज बनी थी जो ओलंपिक में पदक जीतकर आई थी। मंगलवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद वो पहली भारतीय बन गई जिन्होने एक ही ओलंपिक में दो दो मेडल अपने नाम किया।

GTuMMYnagAA1z9L

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।”

See also  पटना के कंकड़बाग में कारोबारी से लाखों की लूट, CCTV कैद हुई वारदात

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर उसके पिता राम किशन भाकर ने कहा, “ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आर्शीवाद दिया और मनु की मदद की।….हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।”

निशानेबाज सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने पर सरबजोत सिंह के पिता जीतेन्द्र सिंह ने कहा, “मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं… सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा…हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now