नई दिल्ली: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है । बाथरूम में गिरने की वजह से उनके सिर में चोट लग गई थी । इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन दिल्ली ले गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई । जेएमएम नेता कुणाल सारंगी ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा की है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है ‘जयराम दादा ऐसे नहीं जाना था’ । राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी निधन पर शोक जताया है । कल्पना सोरेन ने भी पीड़ा साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/QJVq4ncl89
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 15, 2025
झामुमो और झारखण्ड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखण्डियत के पैरोकार आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को… pic.twitter.com/6j1xFic4Hb
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 15, 2025
माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के असमय देहावसान की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार एवं शुभचिंतकों को दुःख सहन करने के लिए संबल प्रदान करे।
ॐ शांति॥🙏 pic.twitter.com/E1oSm802bn
— Sudesh Mahto (@SudeshMahtoAJSU) August 15, 2025
आप सभी को अत्यंत दुःख के साथ यह सूचना साझा कर रहा हूँ कि राज्य के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय @RamdassorenMLA जी अब हम सबके बीच नहीं रहे।
उनके लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के सहयोगियों और… pic.twitter.com/9TLq0syGnt
— Kunal Sarangi 🇮🇳 (@KunalSarangi) August 15, 2025
झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक श्री रामदास सोरेन जी का निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति। pic.twitter.com/UwTaJHYH8q
— Arjun Munda (@MundaArjun) August 15, 2025
अमेरिका के डॉक्टरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बात की। वीडियो के माध्यम से लाइफ सपोर्ट पर चल रहे मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति को देखा था। उनके शरीर में चल रहे मूवमेंट का गंभीरता से अध्ययन किया। जिसके बाद अमेरिका के डॉक्टरों ने कुछ दवा संबंधी जरूरी निर्देश देकर दो-तीन दिन तक अभी और इंतजार करने की सलाह दी थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका ।




