Breaking News: नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने जताया शोक…दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2025

ramdas soren

नई दिल्ली: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है । बाथरूम में गिरने की वजह से उनके सिर में चोट लग गई थी । इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन दिल्ली ले गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई । जेएमएम नेता कुणाल सारंगी ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा की है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है ‘जयराम दादा ऐसे नहीं जाना था’ । राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी निधन पर शोक जताया है । कल्पना सोरेन ने भी पीड़ा साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।

अमेरिका के डॉक्टरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बात की। वीडियो के माध्यम से लाइफ सपोर्ट पर चल रहे मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति को देखा था। उनके शरीर में चल रहे मूवमेंट का गंभीरता से अध्ययन किया। जिसके बाद अमेरिका के डॉक्टरों ने कुछ दवा संबंधी जरूरी निर्देश देकर दो-तीन दिन तक अभी और इंतजार करने की सलाह दी थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका ।

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से शोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत-बसंत ने इस तरह किया याद...

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now