झारखंड ACB की दिल्ली में कार्रवाई, स्निग्धा सिंह की तलाश में वसंत विहार और जॉइंट सेक्रेटरी के घर पर छापे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2025

रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह करीब 4 बजे दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे हजारीबाग भूमि घोटाला और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रही स्निग्धा सिंह (पत्नी –विनय सिंह) की तलाश में मारे गए।एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह कार्रवाई जांच में निर्णायक मोड़ है। आने वाले कुछ दिनों में कई और बड़े खुलासे होंगे। स्निग्धा सिंह अभी भी फरार हैं और ACB उनकी तलाश में जुटी हुई है। मनी ट्रेल में पूर्व आईएएस विनय चौबे से भी कनेक्शन जुड़ रहा है।ACB की तकनीकी सेल ने कई दिनों तक डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद यह कार्रवाई की। हालांकि स्निग्धा सिंह दोनों जगहों से भागने में कामयाब रहीं, लेकिन उनके बेटे सनत सिंह मौके पर मौजूद थे।

हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का टेरर फंडिंग को लेकर छापा, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की आशंका
गौरतलब है कि हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले की नामजद आरोपित स्निग्धा की तलाश में एसीबी की एक टीम रविवार को लखीसराय भी पहुंची थी। स्निग्धा सिंह नेक्सजेन आटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की पत्नी हैं और वन भूमि घोटाला केस में एसीबी थाना हजारीबाग में दर्ज नामजद आरोपित हैं। विनय सिंह उक्त केस में गिरफ्तार हैं और वर्तमान में हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद हैं।विनय सिंह निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के सहयोगी हैं जिनपर विनय कुमार चौबे के काले धन के निवेश का भी आरोप हैं। एसीबी रांची में दर्ज शराब घोटाला केस में भी निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के साथ-साथ विनय सिंह भी आरोपित हैं। विनय सिंह के प्रत्येक अपराध में एसीबी ने उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी बराबर का आरोपित माना है।

See also  झारखंड पुलिस को चकमा देकर भागा शराब कारोबारी, खाली हाथ लौटी टीम हुई निलंबित

ममता देवी और मंत्री इरफान अंसारी के बीच विधायक दल की बैठक में हुई थी नोंक-झोंक, कांग्रेस विधायक ने कॉलेज के लिए मांगा था परमिशन, 5 लाख कमीशन भी दिया
छापे पड़े ये दो जगहें
वसंत विहार स्थित नई खरीदी गई लग्जरी प्रॉपर्टी C-24
भारत सरकार के एक जॉइंट सेक्रेटरी (भारतीय डाक सेवा) का सरकारी आवास
बेटे सनत सिंह से पूछताछ में बड़े खुलासे
सनत सिंह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मां के मौजूदा ठिकाने, विनय चौबे-विनय सिंह-स्निग्धा सिंह के आपसी संबंधों और पैसे के लेन-देन के तरीकों की अहम जानकारी दी है। फिलहाल सनत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है, सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
क्या-क्या बरामद हुआ?
कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त
वसंत विहार की C-24 प्रॉपर्टी को बेनामी संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने के सबूत मिले
प्रारंभिक जांच में पता चला कि विनय चौबे की काली कमाई इसी प्रॉपर्टी के जरिए घुमाई जा रही थी
ACB को अब क्या उम्मीद है?
आज की छापेमारी और सनत सिंह की पूछताछ से ACB को इन मामलों में बड़ी सफलता की उम्मीद है:
हजारीबाग भूमि घोटाले की पूरी साजिश का खुलासा
आबकारी घोटाले में आए पैसे का ट्रेल
विनय चौबे के बेनामी संपत्ति नेटवर्क का पता
मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा हिसाब-किताब
एसीबी के सामने नहीं आईं तो निकाला गिरफ्तारी वारंट
लगातार नोटिस के बावजूद वह एसीबी के सामने उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद एसीबी ने स्निग्धा सिंह का गिरफ्तारी वारंट निकाला है और उनकी तलाश कर रही है। स्निग्धा सिंह फिलहाल फरार हैं। एसीबी उनसे वन भूमि घोटाला के साथ-साथ शराब घोटाला मामले में भी पूछताछ करना चाह रही है। निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में विनय सिंह प्रत्येक अपराध में साथ रहे, इसमें स्निग्धा सिंह भी शामिल रहीं।
हजारीबाग में चौबे के डीसी के कार्यकाल में ही निबंधित हुई थी जमीन
हजारीबाग में आइएएस विनय कुमार चौबे के उपायुक्त के कार्यकाल में ही वन भूमि का निबंधन व जमाबंदी विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर हुआ था। इस मामले में एसीबी ने सबसे पहले आइएएस विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके सहयोगी विनय कुमार सिंह, तत्कालीन अंचलाधिकारी शैलेश कुमार आदि की गिरफ्तारी हुई है। मामले में आठ अन्य भी अरेस्ट हैं।

See also  पूर्वी सिंहभूम के DC से ACB ने की पूछताछ, पूछा- शराब घाटोला सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now