हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का टेरर फंडिंग को लेकर छापा, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2025

हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का टेरर फंडिंग को लेकर छापा, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की आशंका

हजारीबागः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह तड़के हजारीबाग में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह लगभग 5:00 बजे, NIA की एक विशाल टीम ने पेलावल क्षेत्र निवासी दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) डॉ. जमिल के आवास पर अचानक छापा मारा।

ममता देवी और मंत्री इरफान अंसारी के बीच विधायक दल की बैठक में हुई थी नोंक-झोंक, कांग्रेस विधायक ने कॉलेज के लिए मांगा था परमिशन, 5 लाख कमीशन भी दिया
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी हजारीबाग में मौजूद आतंकी नेटवर्क के लिंक्स और टेरर फंडिंग के एक व्यापक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। इस कार्रवाई में NIA के साथ 200 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे, जिन्होंने डॉ. जमिल के घर को चारों ओर से घेर लिया और पूरे पेलावल क्षेत्र को एक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

पटना के बिल्डर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, झारखंड खेल प्राधिकरण का क्लर्क शुभम राजन रांची से गिरफ्तार
हजारीबाग का यह क्षेत्र पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहा है, जब यहाँ से आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े कुछ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। NIA का मानना है कि डॉ. जमिल का नाम देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी संगठनों के लिए लोगों की भर्ती और उन्हें लॉजिस्टिकल सपोर्ट मुहैया कराने से जुड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

See also  ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, कहा-तेनुघाट से अचानक पानी छोड़ा जाने के कारण आई बंगाल में बाढ़

दिल्ली में छापेमारी के दौरान 3.5 करोड़ के नोटबंदी वाले 500 और 1000 के नोट बरामद, 4 को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
फिलहाल डॉ. जमिल को NIA ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। टीम उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर रही है ताकि टेरर फंडिंग के पूरे हिसाब-किताब और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस छापेमारी का सीधा संबंध किस मामले से है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक NIA या स्थानीय पुलिस द्वारा जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now