पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 7 जगहों पर हुए हमले में टीपीपी के 28 लड़ाके मारे गए

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 7 जगहों पर हुए हमले में टीपीपी के 28 लड़ाके मारे गए

डेस्कः पाकिस्तान ने सीज़फायर समझौते को तोड़ते हुए अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए। सबसे पहला हमला अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल शहर में स्थित मदरसे पर किया गया, जिसमें कई धार्मिक किताबें जल गईं। इन हमलों को लेकर अफगान तालिबान के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।ये हमले डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कई ठिकानों पर किए गए।इनमें पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने तहरीक ए तालिबान (TTP) के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल और उरघुन को निशाना बनाया, जहां कई विस्फोटों हुए।मरघा इलाके में थोड़े-थोड़े अंतराल में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के बनुसी में पाकिस्तानी वायुसेना ने एक धार्मिक मदरसे को निशाना बनाया। हमलों में कम से कम 28 टीटीपी लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि ये हमले ठीक-ठीक किन इलाकों में किए गए या उनके अन्य विवरण क्या हैं।

जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार
अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है।कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के माध्यम से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं।’

रांची में हाथी उत्पात, तीन महिला जख्मी, एक युवक को कुचला, हालत गंभीर
इस अभियान में कुल आठ ठिकानों को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई हवाई हमले किए। रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार से अब तक पाकिस्तान ने पक्तिका के बरमल और अरगुन के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसूद और घनी खेल जिलों में भी कई हमले किए हैं। इससे जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई, हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस हमले में घनी खेलो और गरदा सामिया में 17 लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। सोशल मीडिया पर हमले के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें टोलो न्यूज के एक वीडियो का हवाला देकर हमले के बाद का मंजर दिखाया गया है। देखें-

 


चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, चपेट में आने से घायल CRPF जवान को रांची किया गया एयरलिफ्ट
'पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया'
उन्होंने कहा कि हम सही समय पर पलटवार करेंगे। हमलों के बाद तालिबान के वरिष्ठ नेताओं ने आपातकालीन परामर्श बैठकें बुलाई हैं। सूत्र के अनुसार शीर्ष नेतृत्व ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए काबुल और कंधार में महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं।तालिबान ने पाकिस्तान पर मौजूदा समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। हम सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित सभी मध्यस्थों को इसकी जानकारी दे रहे हैं।”
पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सीमा पार अभियान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया था। उनके अनुसार पक्तिका, पक्तिया, नंगरहार और खोस्त प्रांतों में किए गए सटीक हमलों में आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया गया। पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफ़गानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए, जिसमें डूरंड लाइन के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। लड़ाकू विमानों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के संदिग्ध ठिकानों पर भी हमला किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now