जयपुर के SMS अस्पताल में लगी आग,ट्रामा सेंटर का ICU वार्ड जलकर खाक, 7 मरीजों की मौत, 4 की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

जयपुर के SMS अस्पताल में लगी आग,ट्रामा सेंटर का ICU वार्ड जलकर खाक, 6 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

डेस्कः रविवार देर रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल(SMS) में भीषण आग लग गई। आग की लपेटें तेजी से ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल में स्थित आईसीयू वार्ड तक फैल गई, इसके बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई। हादसे के वक्त ICU में 24 मरीज मौजूद थे। आग की लपटें देख अस्पताल के कर्मचारी और ICU वार्ड के बाहर मौजूद तिमारदार तुरंत ​हरकत में आए और मरीजों को बेड सहित बाहर निकालना शुरू किया।

दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट पक्षी से टकराई, बड़ा हादसा टला
इस घटना में दम घुटने से कम से कम 7 मरीजों की मौत हो गई और कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने कहा, ‘ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं। एक ट्रॉमा आईसीयू और एक सेमी-आईसीयू. वहां 24 मरीज़ थे। 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी-आईसीयू में ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेज़ी से फैल गई, जिससे जहरीली गैसें निकलीं। ज्यादातर गंभीर मरीज बेहोशी की हालत में थे।’

See also  नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई

बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप
अनुराग धाकड़ ने बताया कि 7 मरीज हताहत हुए हैं जबकि पांच अभी भी गंभीर हैं। मृतक मरीजों में से दो महिलाएं और चार पुरुष थे। पांच की हालत गंभीर है। हमने 24 लोगों को निकाला है, जिसमें 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 बगल वाले आईसीयू में थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now