इरफान अंसारी को झटका, डॉक्टर राजकुमार को बड़ी राहत, रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश राज्य सरकार ने लिया वापस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज

रांचीः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार के बीच नाक की लड़ाई में आखिरकार डॉक्टर राजकुमार की जीत हो गई। पहले हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक के पद से डॉक्टर राजकुमार को हटाने के आदेश को स्थगित कर दिया था और अब मंगलवार को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक को हटाने के फैसले को वापस लेने की जानकारी कोर्ट को दी। इसके साथ ही हाईकोर्ट में डॉक्टर राजकुमार की याचिका का निष्पादन हो गया।

7 मई को बिहार के 5और झारखंड के 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के निर्देश पर युद्ध के हालात को लेकर कराया जाएगा अभ्यास
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार को पद से हटाने को लेकर 17 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से रिम्स निदेशक पद से डॉक्टर राजकुमार की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद डॉक्टर राजकुमार ने खुद को पद से हटाने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होने झारखंड हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देते हुए इसे नेचुरल जस्टिस के नियमों का उल्लंघन बताया था। उनकी याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने निदेशक के पद से हटाने के आदेश को स्थगित कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र के जरिए अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।

See also  Gangster Aman Saw को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह किया गया शिफ्ट, बुधवार को NIA ने किया था अमन के घर पर रेड

झारखंड में ED ने एक बार फिर दी दस्तक, जमीन घोटाले में बोकारो में दी दबिश
निदेशक पद से क्यों हटाए गये थे डॉ. राजकुमार

स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटाने से जुड़ा पत्र जारी कर दिया था। उन्होंने प्रशासनिक अक्षमता का हवाला देते हुए पद से हटाने का आदेश जारी किया था। उनकी दलील थी कि निदेशक के पद पर रहने के बावजूद उन्होंने कैबिनेट, शासी परिषद और विभाग के स्तर पर लोकहित में लिए गए निर्णय और निर्देशों का पालन नहीं किया था। ऐसे में रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गई। इसलिए रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (vi) का हवाला देकर लोकहित में डॉ. राजकुमार को तीन महीने का वेतन और भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक के पद से हटा दिया गया था। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई थी।

See also  आलाकमान से एक मुलाकात की आस लगाये नाराज कांग्रेस विधायकों को रांची लौटने का निर्देश, बैजनाथ राम को मिला ग्रीन सिग्नल

रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल

मंत्री इरफान अंसारी और रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार के बीच शाह और मात के खेल में आखिरकार डॉक्टर राजकुमार की ही जीत हुई। अपने पद पर वापस आने के साथ ही रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने डॉक्टरों के प्रमोशन से लेकर कई ऐसे फैसले लिये जिसके खिलाफ इरफान अंसारी नजर आते थे। मंगलवार को सरकार की ओर से डॉक्टर राजकुमार को हटाने के आदेश को वापस लेने के साथ कहा जा सकता है कि इस लड़ाई में आखरी बाजी भी डॉक्टर राजकुमार ने जीत ली और इरफान के फैसले के साथ राज्य सरकार भी खड़ी नजर नहीं आई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now