गिरिडीहः जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा के सुंडीटोला गांव में रविवार देर रात करीब दो बजे दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया गया। अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काटकर ससुर और बहू की हत्या कर दी। दोनों की हत्या उनके घर के सामने की गई है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल के रूप में की गई है। इस हत्याकांड के बाद भय और मातम का माहौल है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।

एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दियाः परिजन
घटना के बाद से एक व्यक्ति का नाम चर्चा में है। घरवालों का कहना है मध्य रात्रि के बाद एक व्यक्ति उसके घर के अंदर दाखिल हुआ। उसके बाद उसने ही पूरी घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना कि देर रात एक व्यक्ति शुकर मंडल के घर में घुसा और किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया। उसके बाद वे लोग झगड़ते हुए घर के बाहर आ गए। इसी बीच व्यक्ति ने शुकर मंडल पर टांगी से हमला कर दिया। झगड़ा होता देख बहू भी बीच में आ गई और अपने ससुर को बचाने की कोशिश करने लगी। मगर उस व्यक्ति ने पहले शुकर मंडल पर टांगी से हमला कर उनको मार डाला, बाद में बहू की भी हत्या कर दी। अभी यहां पुराने विवाद की ही चर्चा हो रही है।
पुलिस खाली हाथ लौटी
इधर मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली। उन्होंने डीएसपी आरके राणा को तुरंत एक्शन लेने को कहा। DSP ने स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) राजीव कुमार को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
![]()
इस बीच, स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने पचंबा पुलिस स्टेशन से सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार वर्मा और उनकी टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने उस जगह की घेराबंदी भी कर दी। हालांकि स्थानीय आक्रोशित लोगों ने यहां पहुंचे पुलिस पदाधिकारी को शव कब्जे में लेने नहीं दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तो वरीय अधिकारी नहीं आएंगे तब तक आगे की बात होगी ही नहीं।





