इंडिगो की फ्लाइटें कैंसिल होने से मचा हड़कंप, यात्री हो रहें परेशान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

इंडिगो की फ्लाइटें कैंसिल होने से मचा हड़कंप, यात्री हो रहे हुए परेशान

डेस्कः भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बुधवार को 200 से ज्यादा घरेलू उड़ाने रद्द कर दी है। इंडिगों ने इसके पीछे तकनीकी वजहें बताई है। नवंबर महीने में इंडिगो के कुल 1232 उड़ाने रद्द हुई है। इस बीच उड़ाने रद्द होने के पीछे क्रू मेंबर की कमी की बातें भी सामने आई है। इंडिगो एयरलाइंस के इस दिक्कत की वजह से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, रांची, बेंगलुरू, इंदौर, चेन्नई, भोपाल, गोवाहाटी सहित कई एयरपोर्ट यात्री परेशान होते रहे। दिल्ली में 38 फ्लाइटें रद्द की गईं और OTP सिर्फ 35% रही।

India vs South Africa 2nd ODI: रायपुर वनडे में ऋतुराज-कोहली का शतक,दक्षिण अफ्रीका को दिया 359 का टारगेट
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी जानकारी
चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस में दिक्कत आने के बाद सभी एयरलाइंस ने मैनुअल चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस लागू कर दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है, जिससे एयरपोर्ट पर IT सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं है।

See also  सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

बीजेपी ने सोनिया गांधी को चुनाव मैदान में उतारा, कांग्रेस के उम्मीदवार से होगा मुकाबला
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह से चेक इन मेंदिक्कत आ रही है। इससे चार एयरलाइंस– इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।अगले 48 घंटे में सामान्य होगी इंडिगो की सर्विस, कंपनी बोली- असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।
हैदराबाद में भी यात्री परेशान
हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पैंसेजर्स की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां भी चेक इन सिस्टम में खराबी और देरी की वजह से यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। इस समस्या पर इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी में समस्या, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजहों से हमारी कई फ्लाइट्स में देरी हुई है और कुछ कैंसिलेशन भी हुई हैं। वहीं हमारी टीमें यह पक्का करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं कि ऑपरेशन जल्द से जल्द नॉर्मल हो जाएं।

See also  मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा

सरकारी धन से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे जवाहरलाल नेहरू, लेकिन सरदार पटेल ने नहीं होने दिया: राजनाथ सिंह
इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी
वहीं इस समस्या के बाद इंडिगो ने दावा किया कि पिछले दो दिनों से इंडिगो विमान परिचालन को लेकर हो रही परेशानी अगले 48 घंटों में खत्म हो जाएगी। इंडिगो की ओर से जारी बयान में यह दावा किया गया है कि हम स्वीकार करते हैं कि पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में इंडिगो का संचालन काफी बाधित रहा है और हम अपने ग्राहकों से हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।

IAS विनय चौबे को दोहरा झटका, वन भूमि घोटाला में जमानत याविका खारिज, शराब घोटाले में ED ने PMLA के तहत मामला किया दर्ज
छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियों, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, प्रतिकूल मौसम की स्थिति, विमानन प्रणाली में बढ़ती भीड़भाड़ और अपडेट किए गए क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के कार्यान्वयन सहित कई अप्रत्याशित परिचालन चुनौतियों का हमारे संचालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसकी उम्मीद करना असंभव था।इंडिगो ने आगे कहा कि इस व्यवधान को रोकने और स्थिरता बहाल करने के लिए हमने अपने शेड्यूल में कुछ समायोजन शुरू किए हैं। ये उपाय अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे और हमें अपने संचालन को सामान्य बनाने में मदद करेंगे और पूरे नेटवर्क में अपनी समयबद्धता को उत्तरोत्तर बहाल करेंगे।

See also  रांची में हटिया डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर, अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में दिगंबर जैन मुनि को जान से मारने की धमकी, कपड़ा नहीं पहनने पर बदमाशों ने किया हमला करने की कोशिश
ग्राहकों को मिलेगा रिफंड
इंडिगो की ओर से इस बात का आश्वासन दिया गया है कि पिछले दो दिनों से विमान परिचालन में हो रही परेशानियों की वजह से ग्राहकों की जेब पर कोई असर नहीं होने दिया जाएगा। बयान जारी करके यह कहा गया है कि हमारी टीमें ग्राहकों की असुविधा को कम करने और संचालन को जल्द से जल्द स्थिर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। इसके अलावा, प्रभावित ग्राहकों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था या रिफंड की पेशकश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now