दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर

दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर

डेस्कः इंडिगो संकट से घरेलू उड़ाने बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब तक 11 एयरपोर्ट के 570 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे कैंसिलेशन से हजारों यात्री पिछले चार दिनों से परेशान हो रहे है। शनिवार को भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। अब तक दिनों में 2000 से ज्यादा विमान डाउन हुए और चार गुना ज्यादा किराया बढ़ोतरी की खबरें आई।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर सही और वाजिब किराया पक्का करने के लिए अपनी रेगुलेटरी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

Indigo संकट के बाद विमानन कंपनियों ने किराए बढ़ाए, रांची से दिल्ली का किराया 25 हजार
जानकारी के अनुसार 11 एयरपोर्ट पर 571 उड़ाने रद्द हुई है। शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट्स रद्द हो गई और 6 में भारी देरी हुई। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 26 उड़ाने रद्द की गई, शनिवार को भी फ्लाइट कैंसिल करने का सिलसिला जारी रहा। चेन्नई में 49, बेंगलुरु में 124, हैदराबाद में 69, पुणे में 42, लखनऊ में 8 और तिरुवनंतपुरम में 9, मैंगलोर में 3, मुंबई में 109, जयपुर में 13, अहमदाबाद में 59, दिल्ली में 86 उड़ानें कैंसिल हुई है। देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके अलावा, यात्रियों को री-शेड्यूलिंग और रिफंड जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि सभी लंबित रिफंड 7 दिसंबर रात 8 बजे तक बिना देरी पूरी तरह लौटा दिए जाएं और रद्द हुई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों से कोई री-शेड्यूलिंग शुल्क न लिया जाए। मंत्रालय ने स्पेशल पैसेंजर सपोर्ट और रिफंड सेल बनाने, प्रभावित यात्रियों से खुद संपर्क करने और ऑटोमेटिक रिफंड सिस्टम जारी रखने को कहा है।

See also  आईआरसीटीसी घोटाला: बिहार चुनाव के बीच लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने 420 के तहत आरोप किया तय

एयरपोर्ट बने रेलवे स्टेशन! आखिर कैसे हुआ IndiGo का सिस्टम फेल? जानिए पूरा मामला
ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते ये बदलाव हुए, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री छुट्टियां, शादियां, परीक्षाएं और पारिवारिक इमरजेंसी मिस कर बैठे। एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई, और डिस्प्ले बोर्ड पर भी अपडेट नहीं दिखाया गया। वैकल्पिक टिकटों के दाम आसमान छू गए – जैसे रांची-कोलकाता का किराया सामान्य 5,000 रुपये से बढ़कर 55,117 रुपये हो गया। हैदराबाद की 3 फ्लाइट्स रद्द हुईं।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर सही और वाजिब किराया पक्का करने के लिए अपनी रेगुलेटरी शक्तियों का इस्तेमाल किया है। डॉमेस्टिक शेड्यूल्ड एयरलाइंस यात्रियों से नीचे बताई गई लिमिट से ज़्यादा किराया नहीं लेंगी: 500 KM तक के स्टेज के लिए ज़्यादा से ज़्यादा किराया Rs 7500 500-1000 KM तक के स्टेज के लिए ज़्यादा से ज़्यादा किराया Rs 12000 1000-1500 KM तक के स्टेज के लिए ज़्यादा से ज़्यादा किराया Rs 15000

See also  मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने दो दिन में मांगा जवाब

G7e8EqkbsAAwLzL

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी चुनौती, कहा- ‘कई लोगों को नंगा कर दूंगा’
रद्द हुई फ्लाइट्स (रांची से)
ये सभी फ्लाइट्स ऑपरेशनल मुद्दों के कारण रद्द की गईं। अनुमानित प्रस्थान समय के साथ।
रांची-बेंगलुरु: सुबह 8:55 बजे
रांची-हैदराबाद: सुबह 9:30 बजे
रांची-दिल्ली: दोपहर 2:45 बजे
रांची-दिल्ली: शाम 5:45 बजे
रांची-हैदराबाद: शाम 5:55 बजे
रांची-मुंबई: शाम 6:50 बजे
रांची-चेन्नई: शाम 7:10 बजे
रांची-हैदराबाद: शाम 8:00 बजे
रांची-भुवनेश्वर: शाम 8:15 बजे
रांची-कोलकाता: शाम 8:25 बजे
रांची-दिल्ली: रात 9:00 बजे
रांची-पुणे: रात 9:10 बजे
रद्द फ्लाइट्स (रांची के लिए आने वाली)
6ई 327: हैदराबाद-रांची
6ई 6493: अहमदाबाद-रांची
लेट हुई फ्लाइट्स (रांची से)
रांची-कोलकाता: सुबह 7:30 बजे का, 8:45 बजे रवाना (75 मिनट लेट)
रांची-कोलकाता: सुबह 8:15 बजे का, 10:20 बजे रवाना (125 मिनट लेट)
रांची-दिल्ली: सुबह 9:05 बजे का, दोपहर 12:25 बजे रवाना (200 मिनट लेट)
रांची-पटना: दोपहर 1:30 बजे का, शाम 6:10 बजे रवाना (280 मिनट लेट)
रांची-कोलकाता: शाम 4:10 बजे का, 7:10 बजे रवाना (180 मिनट लेट)
रांची-अहमदाबाद: शाम 6:20 बजे का, 7:00 बजे रवाना (40 मिनट लेट)
यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने या होटल की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। इंडिगो ने रिफंड या रीशेड्यूलिंग पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्री हेल्पलाइन जारी की है। अधिक अपडेट के लिए एयरपोर्ट वेबसाइट या ऐप चेक करें।

See also  IndiGo की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स आज हुई कैंसिल, जानिये कहां-कहां क्या हुआ असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now