- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बीजेपी ने सोनिया गांधी को चुनाव मैदान में उतारा, कांग्रेस के उम्मीदवार से होगा मुकाबला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

बीजेपी ने सोनिया गांधी को चुनाव मैदान में उतारा, कांग्रेस के उम्मीदवार से होगा मुकाबला

डेस्कः केरल के पंचायत चुनाव में बीजेपी ने एक महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है जिसकी चर्चा उसके नाम की वजह से खूब हो रही है। केरल के मुन्नार में बीजेपी ने सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 34 वर्षीय सोनिया गांधी मुन्नार पंचायत के 16वें वार्ड नल्लाथन्नी से बीजेपी उम्मीदवार हैं। खास बात यह है कि उनके पिता कट्टर कांग्रेसी थे और उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से प्रभावित होकर ही बेटी का नाम सोनिया गांधी रखा था। इडुक्की की पहाड़ियों में यह नाम सालों तक एक दिलचस्प संयोग के तौर पर जाना जाता रहा।यह भी दिलचस्प है कि कांग्रेस और उसका पहला परिवार इस इलाके के लिए पूरी तरह अजनबी नहीं है। मुन्नार से करीब 200 किलोमीटर दूर वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं। इससे पहले इसी सीट का प्रतिनिधित्व उनके भाई राहुल गांधी कर चुके हैं। केरल में स्थानीय निकाय चुनाव, दो चरणों में नौ और 11 दिसंबर को होने वाले हैं जिसका परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इनमें 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिकाएं और 6 निगम शामिल हैं।

See also  करना था ईसीजी, लेकिन छुने लगा निजी अंग, PMCH में युवती से छेड़छाड़

कांग्रेस की मीटिंग से 15 जिलाध्यक्ष गायब, बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर बुलाई गई थी बैठक
कैसे पड़ा सोनिया गांधी नाम?
सोनिया का कहना है कि उनके पिता कांग्रेस और यूडीएफ के बड़े समर्थक थे, इसलिए उन्होंने उनका यही नाम रखा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार आज भी कांग्रेस का समर्थक है। सोनिया ने बताया कि उनके पति बीजेपी में हैं और वह हमेशा उनका समर्थन करती रही हैं, इसी वजह से वह अब बीजेपी से चुनाव मैदान में उतरी है।. उनके पति सुभाष करीब डेढ़ साल पहले पुराने मुन्नार मूलकडई इलाके में हुए पंचायत उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रह चुके हैं। इस सीट पर सोनिया गांधी का मुकाबला कांग्रेस की मंजुला रमेश और सीपीएम की वलारमती से है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम की हमनाम बीजेपी उम्मीदवार सोनिया गांधी का जन्म दिवंगत दूरे राज के घर हुआ था, जो एक स्थानीय मजदूर और कांग्रेस नेता थे।

See also  हाईवे, गड्डा और सियासत, बीजेपी को उल्टा पड़ा दांव, सोशल मीडिया पर भारी पड़ रहा है जेएमएम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now