डेस्कः आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान शनिवार को कर दिया गया।चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई में हुई चयनकर्ताओं की बैठक में सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का एलान किया गया। अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन की टी-20 में वापसी हुई है। वहीं रिंकू सिंह एक बार फिर से टीम में शामिल किये गए है।सबसे खास बात ये रही कि शुभमन गिल वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया है। ईशान 2 साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। ईशान को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित है। गत चैम्पियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम्स भी हैं।खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी। भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किए जाएंगे।
ईशान किशन ने SMAT ट्रॉफी हेमंत सोरेन को सौंपी, सीएम ने टीम का बढ़ाया हौसला; JSCA ने दिए दो करोड़
वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मैच
07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई
12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली
15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो
18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद
इसके बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे
बीसीसीआई ने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाले 5 मैचों के टी-20 मुकाबले में वहीं 15 सदस्यीय टीम खेलेगी जिसका चयन वर्ल्ड कप के लिए किया गया है।
युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का एक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर).
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन (विकेटकीपर)
भारत vs न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल
11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा T20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम




