- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से PVNL के CEO ने की शिष्टाचार भेंट,800 मेगावाट की एक यूनिट से व्यवसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने में सरकार से मिले सहयोग के लिए जताया आभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2025

रांचीः शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं डीजीएम जे. महापात्र ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर 2025 से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इस यूनिट के चालू होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

WhatsApp Image 2025 12 20 at 15.26.06 c5bfe639

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यवसायिक उत्पादन तय समय पर शुरू हो सका है। वहीं, इस यूनिट के चालू हो जाने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड का भ्रमण करने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। इस दिशा में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीवीवीएनएल से कहा कि वह युवाओं के कौशल विकास के लिए भी ठोस पहल करे।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कराने की मांग, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट

WhatsApp Image 2025 12 20 at 15.26.06 ea8f5afc

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now