लातेहार में ड्रोन सर्वे का विरोध, थानेदार और सात पुलिसकर्मियों को घंटों बनाए रखा बंधक

लातेहार में ड्रोन सर्वे का विरोध, थानेदार और सात पुलिसकर्मियों को घंटों बनाए रखा बंधक

लातेहारः सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में ड्रोन कैमरे से किए जा रहे जमीन सर्वे को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव हो गया। इस विवाद के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई, आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई है।

बच्चे के अपहरण-हत्या के आरोपी ने रांची के नामकुम थाने में लगाई फांसी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एएसआई राकेश कुमार समेत आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर कई घंटों तक बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर समेत अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण करने और आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। काफी मशक्त के बाद सभी जवानों को सुरक्षित निकाला गया।

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 से 9 मार्च तक बारिश के आसार
ग्रामीणों ने पेसा कानून का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के प्रशासन द्वारा ड्रोन से जमीन सर्वे कराया जा रहा था। एक माह पहले भी गांव के पास ड्रोन का ग्रामीणों ने विरोध किया था। इस संबंध में पूछे जाने पर लातेहार एसडीएम अजय कुमार रजक ने बताया कि मामूली विवाद हुई थी. जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने हवाई फायरिंग जैसी किसी भी बात से इनकार किया।

See also  पेनाल्टी शूट आउट खत्म होते ही आसमान से गिरी बिजली, लातेहार में फुटबॉल मैदान में बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now