- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ईशान किशन ने SMAT ट्रॉफी हेमंत सोरेन को सौंपी, सीएम ने टीम का बढ़ाया हौसला; JSCA ने दिए दो करोड़

CM-Hemant-Soren

रांचीः सैयद मुश्ताक अली ट्राफी का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड टी 20 क्रिकेट टीम का शुक्रवार को झारखंड पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ। टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही टीम के खिलाड़ियों का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पदाधिकारी सदस्य और प्रशंसकों ने जमकर स्वागत किया।

असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

JSCA

शाम में स्टेडियम परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और टीम को दो करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। जेएससीए स्टेडियम में भी सम्मान समारोह आयोजित कर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी, सहसचिव शाहबाज नदीम, पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, पूर्व सचिव राजेश वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

See also  लोहरदगा के मंजुरमति उच्च विद्यालय का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव,अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल

बिहार हिजाब विवाद: 3 लाख सैलरी; मनचाही पोस्टिंग और सरकारी घर, इरफान अंसारी का डॉ. नुसरत परवीन को ऑफर

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्राफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से हैंडओवर कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ तथा जेएससीए को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ि‌यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, टीम के कप्तान ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अपने प्रदर्शन और अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

TSPC उग्रवादी सलमान खान हथियार के साथ गिरफ्तार,रांची पुलिस ने लेवी की साजिश को किया नाकाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now