India Alliance की बैठक से लौटकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- 10 से ज्यादा सीट जीत रहे है, कल्पना बोली 4 जून का इंतजार करिये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2024

India Alliance की बैठक से लौटकर बोले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कहा- 10 से ज्यादा सीट जीत रहे है, कल्पना बोली 4 जून का इंतजार करिये

रांची: झारखंड मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई एक जून की बैठक के बाद रांची लौट कर आ गए है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान इन दोनों ने एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम को लेकर अपनी बातें कही।

Exit Poll Result : ‘खाता न बही जो मोदी जी ने कह दिया वो ही सही’- निशिकांत दुबे 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हम लोगों का कल बैठक भी हुआ है स्टेट से हम लोगों ने आकलन किया है, 295 से ज्यादा इंडिया गठबंधन को जीत रही है। इस एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं है। झारखंड में हमारा अच्छा पोजिशन है यहां हम 10 सीट से ज्यादा जीत रहे है। बहुत मिलती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है पहले रिजल्ट आ जाए फिर हम इसपर चर्चा करेंगे। चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की अगली बैठक होगी। गांडेय उपचुनाव को हम अच्छे वोट से जीत रहे है।

See also  खूंटी में PLFI उग्रवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगी मशीन में लगाई आग, कई राउंड फायरिंग

Jharkhand के 14 सीटों पर क्या होगा चुनाव परिणाम, 4 जून से पहले जानिये कौन किस सीट पर जीत रहा है
वही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली गई पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि 4 जून का इंतजार करिये, 4 के बाद हम बताएंगे। कल्पना सोरेन गांडेय में हुए उपचुनाव में जेएमएम की उम्मीदवार भी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now