रांचीः राजधानी रांची में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ओरमांझी थाना क्षेत्र के NH-33 फोरलेन स्थित एक पत्रकार के आवासीय कार्यालय को निशाना बनाकर आधी रात बमबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार अज्ञात लोगों ने कार्यालय परिसर में एक के बाद एक 5-6 सुतली बम फेंके और मौके से फरार हो गए। धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद से पीड़ित पत्रकार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
रांचीः NH-33 पर पत्रकार के आवासीय कार्यालय पर बमबाजी! आधी रात कार सवार अज्ञात लोगों ने फेंके 5-6 सुतली बम, इलाके में मचा हड़कंप
@ranchipolice https://t.co/evoixkE7g9— Live Dainik (@Live_Dainik) November 2, 2026
मुकेश भारतीय का आवासीय कार्यालय NH-33 फोरलेन पर झारखंड ग्रामीण बैंक के समीप स्थित है। उन्होंने ओरमांझी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर बताया है कि 1 नवंबर 2026 की रात अज्ञात कार सवार कुछ लोगों ने उनके कार्यालय परिसर को निशाना बनाते हुए लगातार 5-6 सुतली बम फेंके। धमाकों के बाद परिसर में धुआं फैल गया और बम के अवशेष भी घटनास्थल पर दिखाई दिए।







