- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

CCL के CMD ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, अमन साहू के नाम से पोस्ट के बाद FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2026

CCL के CMD ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, अमन साहू के नाम से पोस्ट के बाद FIR दर्ज

रांचीः CCL के CMD कार्यालय को बम से उड़ाने और कर्मियों को गोली मारने की धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। CCL मुख्यालय के सुरक्षा निरीक्षक पारसनाथ राम ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पोस्ट करने वाले अकाउंट की पहचान के लिए टेक्निकल टीम की मदद ले रही है।

प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर अमन साहू के नाम से प्रचारित पोस्ट में CCL के CMD कार्यालय (दरभंगा हाउस, रांची) में गोलीबारी और बमबारी करने तथा कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में CCL के CMD और अन्य अधिकारियों को टैग कर टेंडर और ई-ऑक्शन प्रक्रिया पर आरोप लगाए गए हैं।सुरक्षा निरीक्षक ने कहा है कि धमकी से सीसीएल के सीएमडी, अधिकारियों और कर्मचारियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। इससे कर्मियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है। उन्होंने अकाउंट की जांच कर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अकाउंट संचालक की पहचान कर रही है।

See also  हेमंत सोरेन का इमोशनल पोस्टः जगरनाथ महतो के आखिरी शब्द थे डुमरी, गढ़ बचाने के लिए बड़ा दांव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now