लोहरदगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा डायन और जादू-टोना के केस का ब्योरा

पत्नी की निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देना क्रूरता, झारखंड हाईकोर्ट ने की टिप्पणी

रांचीः लोहरदगा में अक्टूबर महीने में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल दिया। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि दो साल के दौरान डायन प्रथा निवारण अधिनियम- 1999 के तहत झारखंड में दर्ज केस की पूरी रिपोर्ट दें। कोर्ट ने कहा कि डायन और जादू-टोना के अंधविश्वास में बच्चा सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या गंभीर बात है।

लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या
इसलिए इस तरह के कितने मामले सामने आए, इसकी रिपोर्ट कोर्ट में सौंपे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को निर्धारित की है। मालूम हो कि कोर्ट ने समाचार पत्रों में प्रकाशित हत्या की खबर पर संज्ञान लिया था। इसके बाद राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now