रांचीः राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय शख्स द्वारा 5 साल की मासूम का रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया था, उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगस्टर डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, SP रीष्मा रमेशन के सामने डाले हथियार
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 35 किलोमीटर दूर मांडर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के दौरान बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। तभी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने मासूम को खेलता देखा और उसकी नियत खराब हो गई।
लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
बच्ची को अकेला पाकर आरोपी उसे पीड़िता के घर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया, घरवाले पर खेत से काम करके वापस लौटे तो उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली। खोजबीन की तो बच्ची घटनास्थल पर अर्धनग्न अवस्था में मिली। तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका था।
रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
लड़की की माँ पीड़िता को लेकर थाने पहुँची और प्राथमिकी दर्ज कराई। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने पीटीआई को बताया, आरोपी भुगलू तिग्गा को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया और सोमवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण रविवार शाम को कराया गया।

