रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल

रांचीः राजधानी रांची के बड़े रेस्टूरेंट ग्रुप कावेरी के मैनेजर और रेस्टूरेंट कर्मी की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। लालपुर स्थित कावेरी रेस्टूरेंट में शनिवार रात खाना खाने आये ग्राहक की जमकर पिटाई की गई। महज खाने समय पर नहीं देने की शिकायत करने पर युवक को इतना पीटा गया कि वो खून से लथपथ हो गया।

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
युवक ने आरोप लगाया है कि रेस्टूरेंट के मैनेजर और सुरक्षाकर्मियों ने उसे लाठी से जमकर पीटा जिससे उसका सिर फट गया। युवक फोन पर अपने लिए न्याय की गुहार लगा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक फोन पर अपने पापा को कहता सुनाई दे रहा है कि वो लोग बड़ा आदमी है तो कुछ भी करेगा, पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है।

जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक लंबे समय से ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने शांतिपूर्वक खाना समय पर परोसने की बात कही तो रेस्टोरेंट स्टाफ भड़क उठा और बातों-बातों में मारपीट शुरू हो गई।
यह पूरी घटना लालपुर थाना की पुलिस की मौजूदगी में हुई। लेकिन पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और हस्तक्षेप नहीं किया। घटना के बाद घायल ग्राहकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, कावेरी रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।वहीं, पुलिस की निष्क्रियता पर मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर पुलिस खुद घटनास्थल पर मौजद थी और फिर भी कार्रवाई नहीं की तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।

See also  रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के बीच बांटे जरूरत के सामान
वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ग्राहकों को लाठियों से पीटा जा रहा है और पुलिसकर्मी बस देख रहे हैं।
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने दोषी रेस्टोरेंट स्टाफ और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में लालपुर थाना में भी काफी देर तक हंगामा हुआ।

योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार

See also  प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चकमा देकर भागे दोनों, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेस्टूरेंट के संचालक लव भाटिया ने इस मामले को लेकर लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि दो व्यक्ति जो पूरी तरह से शराब के नशे में धुत थे, उनके रेस्टोरेंट में आए, अंदर घुसते ही उनलोगों ने खाने की मांग की। स्टाफ ने कहा कि रेस्टोरेंट बंद हो गया है, इस वजह से अब खाना उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। लेकिन वे लोग कैश काउंटर में जाकर हल्ला और मारपीट करने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now