नैनीताल में UP का पर्यटक पिस्टल दिखा लड़की से मांग रहा था नंबर, लोगों ने कर दी धुनाई, देखें VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

up_man_beaten_in_nainital

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में मुरादाबाद से आए एक पर्यटक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि उसने दुकान पर सामान खरीदने के बहाने पास खड़ी एक लड़की से नंबर मांगा। विरोध करने पर रिवाल्वर निकाल ली। इसके बाद स्थानीय लोग आए और उसकी पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार रविवार रात आरोपी पर्यटक यहां ढिकुली क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। वह सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया। वहीं उसने एक युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पर्यटक रविवार शाम एक दुकान के बाहर खड़ा था। दुकान में युवती भी खड़ी थी। युवती ने उस पर नंबर मांगने और नहीं देने पर पिस्टल दिखाने का आरोप लगाया है। जब मामला बढ़ा तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  'मैं सनोज मिश्रा के साथ दो दिन होटल में रही', वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर की बताई सच्चाई, वीडियो वायरल

देहरादून में जल सैलाब, घंटों बिजली के पोल पर चिपका रहा युवक; देखें- वीडियो, कैसे बची जान

पुलिस का कहना है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने पर्यटक को पीटा। बताया कि जांच में पिस्टलनुमा लाइटर निकला है। पर्यटक दुकान के बाहर लाइटर जलाकर सिगरेट पी रहा था। उसका चालान किया गया है। युवती ने भी कंफ्यूज होने की बात कर तहरीर नहीं दी है।

पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लोग क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाया जाएगा 49 नगर निगमों का दायरा; किसे मिलेगा फायदा

नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री जेल से हुए फरार! Gen-Z Protest के बाद सामने आई चौंकाने वाली बात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now