पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अब वो पल आ गया है जब बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार मंगलवार वार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी इसके बाद वो मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने लोकभवन जाएंगे। दोपहर में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा और पहली बार बिहार के बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
नीतीश काल का अंत, अब बिहार पर सम्राट चौधरी का राज? निशांत का डिप्टी सीएम बनना तय, कैबिनेट में होगा कौन-कौन?
इससे पहले सोमवार को जेडीयू कार्यालय में लगी 2025 से 30 फिर से नीतीश को हटा लिया गया था। अब कैबिनेट के अंतिम बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री का चुना जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री को चुन लिया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। दो उपमुख्यमंत्री होंगे और दोनो जदयू से हो सकते है। जदयू कोटे के एक उपमुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया है, लेकिन यह निशांत की सहमति पर निर्भर है।कोर टीम के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए वैशाली चले गए। वहां से लौटने के बाद फिर उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ विमर्श किया।संजय झा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग स्वयं नीतीश कुमार कर रहे हैं। सबकुछ तय कार्यक्रम के तहत बिना किसी बाधा के संपन्न हो रहा है।
मॉनसून में सामान्य से कम बारिश की आशंका , खेती-किसान पर पड़ सकता है बड़ा असर, बढ़ेगी मंहगाई !
सम्राट के आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री निवास से निकलने के बाद ललन सिंह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर गए। एक अणे मार्ग के बाद उपमुख्यमंंत्री सम्राट चौधरी के पांच देशरत्न स्थित आवास पर भी सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रही।ललन सिंह के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। सरकार के कुछ बड़े अधिकारी भी सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे।
11 बजे पटना पहुंचेंगे शिवराज
भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिन के 11 बजे पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।वहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का नाम एनडीए विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।प्रस्ताव के पारित होने की औपचारिकता पूरी होगी। उसके बाद एनडीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण के लिए बुधवार 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।उधर, राजभवन में भी शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें प्रमंडलीय आयुक्त, पटना के जिलाधिकारी, वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित यातायात पूलिस के अधिकारी शामिल हुए।


