देहरादून में जल सैलाब, घंटों बिजली के पोल पर चिपका रहा युवक; देखें- वीडियो, कैसे बची जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

dehradun_flood_viral

Dehradun Flood Viral: देहरादून में भारी बारिश और बादल फटने की घटना से जल सैलाब आ गया। शहर के मशहूर पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा और मालदेवता तबाह हो गए। 6000 साल पुराना टपकेश्वर मंदिर जलमग्न हो गया। शहर में रातभर से हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों में कम से कम 500 लोग फंसे हुए हैं।

जल सैलाब की भयावह और दिल दहला देने वाले मंजर आ रहे हैं। बादल फटने के बाद नदी के विकराल रूप लेने से जान बचाने के लिए एक युवक घंटों बिजली के पोल पर चिपका रहा। युवक को दिन में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

देहरादून के विभिन्न जगहों में बीती रात से अतिवृष्टि के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। 400 से अधिक को रेस्क्यू किया जा चुका है। नदी-नाले उफान पर हैं। देहरादून-मसूरी रोड भी पूरी तरह से बाधित है। शिव मंदिर के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश थमने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भयंकर जाम की स्थिति है।

See also  मरीज के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, 7 साल तक उसकी लाश के साथ सोया; जानें क्या-क्या किया

नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री जेल से हुए फरार! Gen-Z Protest के बाद सामने आई चौंकाने वाली बात

देहरादून में कल रात बादल फटने की घटना के बाद से एनडीआरएफ की टीम तेजी से राहत कार्यों में जुट गई है। यहां प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक कई घटों तक अपनी जान बचाने के लिए बिजली के पोल पर लटका हुआ था। आज सुबह राहत बचाव दल ने युवक को रेस्क्यू किया। टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव दल का एक जवान रस्सियों के सहारे फंसे युवक तक पहुंचता है और फिर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाता है। रेस्क्यू टीम के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया पर प्रशंसा भी की जा रही है।

आप भी बना रहे हैं Gemini AI से ट्रेंडिंग फोटो? हो जाइए सावधान, लड़की के खुलासे ने हिला डाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now