डेस्कः रामगढ़ वन प्रमंडल क्षेत्र में एक अनोखा दृश्य सामने आया जब एक हथिनी प्रसव के लिए रेल पटरी पर पहुंच गई। सबसे सुखद पहलू यह रहा की ग्रामीणों ने इसको समय पर देख लिया और तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ वन पर मंडल को दी। वन प्रमंडल के कर्मी जब रामगढ़-हजारीबाग रेल खंड के सरवहा गांव के समीप पहुंचे तो घटना आश्चर्यचकित कर देने वाली थी।
एक हथिनी प्रसव के लिए रेल पटरी के इर्द-गिर्द घूम अपना दर्द कम करने की कोशिश कर रही थी इसके बाद पहुंचे। वन कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी और इस दौरान इस रेल खंड पर लगभग दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। ग्रामीण और वनकर्मी उस वक्त तक इंतजार करते रहे जब तक हथिनी ने बच्चा नहीं दे दिया और यहां दृश्य काफी आश्चर्यजनक भरा रहा। क्योंकि हथिनी जैसे ही अपने नवजात बच्चे को जन्म दी, उसके चंद सेकेंड बाद ही बच्चा चलने लगा और फिर दोनों जंगल की ओर निकल पड़े।
ग्रामीण और अधिकारियों की सूझबूझ के कारण हथिनी और उसका बच्चा दोनों रेल की चपेट में आने बच गया। ग्रामीणों की माने तो पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड इन इलाकों में देखा गया है और एक अनुमान लगाया जा रहा है की झुंड से यह हथिनी भटक गई थी। उसके बाद रेल ट्रैक पर पहुंची और जहां उसने अपने बच्चों को जन्म दिया। बच्चों को जन्म देने के बाद हथनी अपने नन्हे नवजात बच्चों के साथ 10 किलोमीटर की दूरी तय कर हाथी कॉरिडोर जंगल में प्रवेश कर गई और उसके बाद अधिकारी वनकर्मी वापस लौट आए। वही वनकर्मी और रेल प्रशासन की आपसी तालमेल और सक्रियता जिस वजह से हथिनी और उसका बच्चा रेल की चपेट में आने से बच्चा इसकी सराहना और चारों ओर हो रही है।
रामगढ़ में रेलवे ट्रैक पर हथीनी ने दिया बच्चे को जन्म, दो घंटे रुकी रेलगाड़ी#jharkhand pic.twitter.com/3GeTviQzk6
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 8, 2025








