रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देवघर-सुल्तानगंज जाने वाले देख ले टाइमिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देवघर-सुल्तानगंज जाने वाले देख ले टाइमिंग

श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा |

1. ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची – भागलपुर – रांची (वाया कोडरमा) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा |

ट्रेन संख्या 08646 रांची – भागलपुर (वाया कोडरमा) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/07/2025 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/08/2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा मूरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी (कुल 14 ट्रिप) |

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मूरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बरकाकाना आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, कोडरमा आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, नवादा आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, किउल आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:25 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे एवं भागलपुर आगमन 12:05 बजे होगा |

See also  ED को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूर्व विधायक से 15 घंटे की पूछताछ को बताया 'अहंकारी और अमानवीय'

ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर – रांची (वाया कोडरमा) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/07/2025 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मूरी होते हुए रांची आएगी (कुल 14 ट्रिप) |

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:10 बजे, सुल्तानगंज आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:05 बजे, नवादा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:12 बजे, कोडरमा आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, बरकाकाना आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मूरी आगमन 01:58 बजे प्रस्थान 02:00 बजे एवं रांची आगमन 03:30 बजे होगा |

देवघर के श्रावणी मेले में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम बंद रहेगा, पर्यटन मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद फैसला

2. ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची – भागलपुर – रांची (वाया जसीडीह) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा |
3.ट्रेन संख्या 08610 रांची – भागलपुर (वाया जसीडीह) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/07/2025 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2025 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा मूरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी (कुल 14 ट्रिप) |

See also  रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSP राकेश रंजन ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मूरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, जसीडीह आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, किउल आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे प्रस्थान 12:02 बजे एवं भागलपुर आगमन 13:00 बजे होगा |

ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर – रांची (वाया जसीडीह) त्रि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/07/2025 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/08/2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, जसीडीह, धनबाद, मूरी होते हुए रांची आएगी (कुल 14 ट्रिप) |

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:45 बजे, सुल्तानगंज आगमन 14:08 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, जसीडीह आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, धनबाद आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, मूरी आगमन 02:23 बजे प्रस्थान 02:25 बजे एवं रांची आगमन 03:50 बजे होगा |

See also  धनबाद के निरसा में आयकर छापेमारी, शराब कंपनी अंकुर बायोकेम में IT की रेड

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 09 कोच, कुल 14 कोच होंगे |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now