बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2026

बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

डेस्कः बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों द्वारा दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।नए साल की पार्टी के बाद हुए विवाद में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। एक शव को लावारिस हालत में फेंक दिया गया, जबकि दूसरे शव को मिट्टी के गड्ढे में दबाकर छिपा दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दूसरे शव को भी बरामद कर लिया है।मृतकों की पहचान मन्ना महतो और बादल मंडल के रूप में हुई है।

सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे… हम एंटी BJP हैं,पटना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
आठ दोस्तों ने की हत्या: मामला सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव का है। 1 जनवरी की रात करीब 9 बजे आठ दोस्तों ने मिलकर न्यू ईयर पार्टी की थी। पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों युवकों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
एक शव खेत में मिला, दूसरा जमीन में दफन: परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत के बाद शनिवार को मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत में बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने कबूल किया कि बादल मंडल की भी हत्या की गई है और उसका शव छिपाया गया है।
तीन दिन बाद दूसरा शव बरामद: रविवार को पुलिस ने आरोपी छोटू की निशानदेही पर मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में गड्ढा खोदकर बादल मंडल का शव बरामद किया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे मिट्टी से ढक दिया गया था।

See also  भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अधिक भीड़ से यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, दम घुटने से एक की मौत, तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत

स्त्री को नीचा दिखाकर… रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
एक आरोपी गिरफ्तार, आठ पर आरोप: पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। कुल आठ दोस्तों पर दोनों युवकों की हत्या का आरोप है। मृतक बादल के भाई गुड्डू ने बताया कि पार्टी में बादल और ऋतिक के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़ता चला गया और उसके बाद उनके भाई और उसके दोस्त की हत्या कर दी गई।
क्या कहती है पुलिस: एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद सामने आ रहा है, हालांकि सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। कुछ और गिरफ्तारियां होने के बाद मामले का पूरा खुलासा होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now