- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे… हम एंटी BJP हैं,पटना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2026

सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे... हम एंटी BJP हैं,पटना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

पटनाः राजधानी पटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक की पिटाई कर रहा पुलिसकर्मी पीड़ित से कहता है, कहां रहता है रे,,,पीड़ित युवक कहता है बोरिंग रोड़। इस पर गाली दे रहा पुलिस कर्मी कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,,रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं।पुलिसकर्मी कहता है,हम एंटी बीजेपी हैं..।

पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, भागलपुर से पटना किया गया शिफ्ट
राजधानी के एक पुलिस स्‍टेशन का वीडियो तेजी से सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।इसमें सिवि‍ल ड्रेस में द‍िख रहा व्‍यक्‍त‍ि पुलिसवाला प्रतीत होता है। बिहार के ड‍िप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) का नाम लेकर वह खुद को एंटी बीजेपी बता रहा है। बहरहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि मामला क्‍या है और क‍िस थाने का है। फिलहाल मामले में पटना साइबर थाने की पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है। इसमें एक युवक को सिविल ड्रेस में पुलिस वाला जोरदार तमाचा जड़ते हुए गाली देता है और पूछता है, कहां रहता है रे? गाल सहलाते हुए युवक कहता है, सर बोरिंग रोड।लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

See also  Anant Singh को बड़ा झटका, Patna HC ने खारिज की जमानत याचिका

पटना में छाया घना कोहरा, बिहार में तेजी से गिरा तापमान, ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी
पिलास देख सहमा युवक
इतना सुनते ही पुलिस वाला फिर कहता है, सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे। हम बीजेपी एंटी हैं। युवक नहीं सर, नहीं सर कहते हुए सुनाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस वाला क‍िसी से मोबाइल पर बात करता है। इसके बाद बगल में खड़े एक व्‍यक्‍ति‍ के हाथ से पिलास लेता है। वह युवक की उंगली की ओर पिलास बढ़ाते हुए कहता है, तू चोर है रे। युवक सहम जाता है। वह गिड़गिड़ाता है, सर लाइफ खराब हो जाएगा। इतने में बगल वाला कहता है, छोड़ दीजिए, लाइफ खराब हो जाएगा।

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, गोपालगंज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण में होगी स्थापना
इसके बाद वह जुर्माना की चर्चा करता है। पिलास की ओर इशारा करते हुए कहता, इसके लिए तुमको 10 गुना जुर्माना भरना होगा। युवक कहता है, हम 10 गुना जुर्माना भर देंगे। वीडियो एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर तेजी से ट्वीट, रीट्वीट किया जाने लगा। तरह-तरह के कमेंट आने लगे। इसके बाद बिहार पुलिस के आधिकारिक एक्‍स हैंडल से इसपर संज्ञान लिया गया है। इसपर लिखा गया है, जांच एवं आवश्‍यक कार्रवाई हेतु साइबर थाना पटना को प्रेष‍ित। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स नाराज हैं। एक ने ल‍िखा है, विरोधी होना अलग बात है, लेकिन डिप्‍टी सीएम के लिए इतनी नफरत। कुछ ने सख्‍त कार्रवाई की मांग कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now