- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

स्त्री को नीचा दिखाकर… रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

स्त्री को नीचा दिखाकर... रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

पटनाः आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार इसका कारण उनके द्वारा अपने सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट है।रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिलाओं के अधिकारों और उनके आत्मसम्मान की बात की है।

सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे… हम एंटी BJP हैं,पटना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘खुशी हुई देखकर कि कल पूरा देश सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहा था। कहीं पढ़ी थी सावित्री माई कहती हैं कि स्त्री को नीचा दिखाकर जो मर्द ऊंचा लगता है, वह असल में खड़ा नहीं, टिका हुआ है और ऐसे टिके हुए तिनकों को बरगद समझने वालों के लिए उन्होंने कहा था। स्त्री को पापी बताने वाला समाज, अपने पाप छुपाना चाहता है।’

पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, भागलपुर से पटना किया गया शिफ्ट
रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट का यूजर्स अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद लालू परिवार में भूचाल आ गया था। 15 नवंबर को रोहिणी आचार्य ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके बताया था कि वह परिवार और राजनीत‍ि दोनों से नाता तोड़ रही हैं।इसके बाद उन्‍होंने राबड़ी आवास, 10 सर्कुलर रोड छोड़ दिया था। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और अपने भाई तेजस्‍वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर लालू परिवार में कलह के लिए आरोप लगाया था।
इसके बाद दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने तेजस्‍वी और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ कर दिया गया और उनके बाद यह तक कहा था कि उनको मारने के लिए चप्पल तक उठाया गया।

See also  बाबूलाल मरांडी ने जारी की सवालों की लिस्ट, कहा-शराब घोटाले में ACB विनय चौबे से पूछे ये 8 सवाल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now