कटिहार: अपनी मांगों को लेकर करीब दो माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रह रहे अंचल अधिकारियों के खिलाफ विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 41 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई की जद में जिले के बरारी अंचलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल हैं।
विभाग के सचिव सीके अनिल ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत यह कार्रवाई की है।बताया गया है कि सरकार द्वारा बार-बार काम पर लौटने के निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने आदेशों की अवहेलना की।
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से विजय और बिजेंद्र बने उपमुख्यमंत्री, बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार
कई महत्वपूर्ण काम हुए थे प्रभावित
साथ ही अनुशासनहीनता और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं। हड़ताल के कारण राजस्व वसूली, परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा लंबित जमीन की पैमाइश जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद बरारी अंचलाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के काम पर नहीं लौटने पर विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई की।बता दें कि एक अप्रैल से विभागीय निर्देश पर बरारी अंचल का अतिरिक्त प्रभार कुर्सेला के अंचलाधिकारी को सौंपा गया था। अब निलंबन की कार्रवाई के बाद सूबे में नए सरकार के गठन से प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


