- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

BSSC के चेयरमैन पूर्व IPS आलोक राज ने अचानक दिया इस्तीफा,1 जनवरी को हुई थी नियुक्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

BSSC के चेयरमैन पूर्व IPS आलोक राज ने अचानक दिया इस्तीफा,1 जनवरी को हुई थी नियुक्ति

पटनाः बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आलोक राज ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा। 1 जनवरी 2026 को ही हुई थी नियुक्ति।

बिहार में खेसारी लाल के हमशक्ल शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कापिर्यो में जबरन उठा ले गए अपराधी
हैरानी की बात यह है कि आलोक राज ने मात्र दो दिन पहले ही इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 दिसंबर 2025 को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने 1 जनवरी 2026 को पदभार ग्रहण किया था। लेकिन पद संभालने के 48 घंटों के भीतर ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। पूर्व कार्यवाहक डीजीपी रहे आलोक राज के इस अचानक इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है।

See also  विधायक भूषण बाड़ा को हाईकोर्ट से राहत नहीं, महिला से बदनियती मामले में चलेगा केस

 

बिहार के पूर्व DGP आलोक राज बने SSC के अध्यक्ष, नये साल में संभालेंगे पदभार
बिहार के डीजीपी रहे सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बीते 31 दिसंबर के दिन ही नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। खास बात यह रही कि आलोक राज जैसे ही महानिदेशक (DG) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद उन्हें आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, आलोक राज अगले पांच वर्षों तक यानी 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के पद पर बने रहना था। आलोक राज ने 2 दिन पहले ही अपने पद पर ज्वाइन किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now